लखनऊ सुपर जायंट्स ने टॉस जीतकर बैटिंग करने का लिया फैसला, जानिए दोनों टीमों की प्लेइंग-11

आईपीएल 2024 (IPL 2024) में लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स (LSG vs PBKS) के बीच सीजन का पहला मैच होगा. ये मुकाबला लखनऊ के भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में होगा. इस मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने टॉस जीतर बैटिंग करने का फैसला लिया है. लखनऊ अपने होम ग्राउंड में जीत दर्ज करना चाहेगी. लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स के बीच हेड टू हेड के आंकड़ों पर नजर डालें तो LSG की स्थिति पंजाब से बेहतर लगती है. लीग में दोनों टीमें अब तक 3 भिड़ चुकी हैं.

बता दें कि दोनों टीमों के बीच पहले लीग में हुए मैच के दौरान केएल राहुल की कप्तानी वाली लखनऊ की टीम ने 2 बार बाजी मारी है. वहीं 1 मैच में पंजाब किंग्स को भी जीत मिली है. दोनों टीमें जीतकर आ रही हैं. ऐसे में इस मुकाबले में जीत हासिल कर लय बरकरार रखना चाहेंगी.

हेड टू हेड

अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में लखनऊ के आंकड़ों की बात करें तो टीम ने अपने होम ग्राउंड पर 7 मुकाबले खेले हैं. इस दौरान लखनऊ को 3 में जीत मिली तो वहीं 3 में हार का मुंह देखना पड़ा. वहीं 1 मैच बेनतीजा भी रहा. आईपीएल में लखनऊ और पंजाब के बीच अब तक केवल 3 ही मुकाबले खेले गए हैं. इसमें लखनऊ दो मैच जीती है और पंजाब को एक मैच में जीत नसीब हुई है.

पिच रिपोर्ट

लखनऊ और पंजाब के बीच आईपीएल 2024 का 11वां मुकाबला इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. इस पिच में स्पिनर्स को मदद मिलती है. इस मैदान पर बॉल बैट पर रुककर आती है, जिसके कारण बैट्सैमन को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है.

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

LSG : क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, आयुष बडोनी, निकोलस पूरन (कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, क्रुणाल पंड्या, रवि बिश्नोई, मोहसिन खान, मयंक यादव, मणिमारन सिद्धार्थ

PBKS : शिखर धवन (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, लियाम लिविंगस्टोन, सैम कुरेन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शशांक सिंह, हरप्रीत बराड़, हर्षल पटेल, कैगिसो रबाडा, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!