‘मुख्तार अंसारी के परिवार से हमारे अच्छे रिश्ते..’, शिवपाल यादव बोले- उनकी मौत संदेह के घेरे में

मुख्तार अंसारी की मौत को लेकर विपक्षी दल लगातार प्रशासन पर सवाल उठा रहे हैं. इस बीच समाजवादी पार्टी के महासचिव और अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल यादव की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने इस मौत पर संदेह जताया है और कहा कि कोर्ट को इस मामले को स्वतः ही संज्ञान में लेना चाहिए.  

शिवपाल यादव ने मुख्तार अंसारी की मौत पर कहा, हमारे उनके साथ बहुत अच्छे संबंध थे. इस परिवार का आजादी की लड़ाई में भी योगदान रहा है. इनकी मौत संदेह के घेरे में है. न्यायालय को इसमें स्वयं रुचि लेनी चाहिए. अगर किसी की जेल में मृत्यु होती है तो उसकी जिम्मेदारी प्रशासनिक अधिकारियो से लेकर सरकार तक की होती है.

मुख्तार की मौत पर बोले शिवपाल यादव

सपा नेता ने कहा कि मुख्तार अंसारी की मौत तो संदेह के घेरे में ही है लेकिन, कोर्ट को भी इसे खुद ही संज्ञान में ले लेना चाहिए. जहां तक उनके बेटे अब्बास अंसारी के पेरोल की बात हो तो उनके पिता की मौत हुई है ऐसे में डीएम को खुद ही उन्हें जनाजे में शामिल होने की परमिशन दे देनी चाहिए.

मुख्तार अंसारी के बेटे उमर अंसारी ने कहा कि ये सुनियोजित तरीके से हत्या की गई है. ये स्वाभाविक मौत नहीं है ये हत्या है. इससे पहले भी परिवार की ओर उन्हें धीमा जहर दिए जाने के आरोप लगाए हैं. बता दें कि इस मामले की जांच के लिए न्यायिक जांच के आदेश भी दे दिए गए हैं.  

इस पूरे मामले पर समाजवादी पार्टी की ओर से काफी तीखी प्रतिक्रिया आई है. सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और राज्यसभा सांसद प्रो राम गोपाल यादव समेत कई सपा नेताओं ने इसे लेकर यूपी सरकार को कठघरे में खड़ा करने की कोशिश की है. अखिलेश यादव ने इस पर कहा कि, जो हुकूमत जिंदगी की हिफाजत न कर पाये उसे सत्ता में बने रहने का कोई हक नहीं. ‘सरकारी अराजकता’ के सबसे बुरे दौर से गुजर रहा है. ये यूपी में ‘क़ानून-व्यवस्था का शून्यकाल है.

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!