कमलनाथ का बीजेपी पर निशाना, ‘सत्ताधारी दल की मंशा विपक्ष को समाप्त

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सत्ताधारी दल बीजेपी पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि सत्ताधारी दल अनैतिक हथकंडों के जरिए विपक्षी दलों को समाप्त करना चाहता है.

कमलनाथ ने एक्स पर लिखा, “भारतीय राजनीति में विपक्षी दलों की एकता की इस समय जितनी आवश्यकता है, उतनी जरूरत पिछले 75 साल में शायद ही पहले कभी रही हो. वर्तमान सत्ताधारी दल के इरादे एकदम स्पष्ट हैं, आम चुनाव से पहले वह विपक्ष से लड़ना नहीं, बल्कि विपक्ष को अनैतिक हथकंडे अपनाकर समाप्त कर देना चाहता है.”

‘नागरिकों को अपनी जिम्मेदारी पूरी प्रतिबद्धता से निभानी है’
उन्होंने आगे कहा, “राजनैतिक कार्यकर्ताओं और नेताओं को डराना, धमकाना, तोड़ना, गिरफ्तार करना और जेल भेजना इसी कुचक्र का हिस्सा हैं. यह जो दमन चक्र चलाया जा रहा है, उसका सिर्फ एक मकसद है कि भारत की आजादी के बाद जो सत्ता जनता के हाथों में दी गई थी, उसे जनता के हाथ से छीनकर तानाशाही के हाथ में दे देना. इसलिए भारत के जागरूक नागरिकों को अपनी जिम्मेदारी पूरी प्रतिबद्धता से निभानी है. मौका परस्तों को पहचानना है और जनता की सेवा करने वालों के साथ खड़े रहना है. हम सब मिलकर अपने लोकतंत्र की रक्षा करेंगे और इसे मजबूत बनाएंगे.”

विपक्षी पार्टियों ने बीजेपी पर साधा तीखा निशाना
केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद विपक्षी पार्टियों ने सत्तारूढ़ बीजेपी पर तीखा निशाना साधा है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत विपक्ष के तमाम नेताओं ने केजरीवाल के समर्थन में पोस्ट किया. विपक्ष ने केजरीवाल की गिरफ्तारी को गलत बताया.

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!