‘शक नहीं यकीन है…यह संयोजित हत्या है’, मुख्तार अंसारी की मौत पर बोले बेटे उमर अंसारी

मुख्तार अंसारी के शव के पोस्टमार्टम को लेकर मुख्तार अंसारी के बेटे उमर अंसारी ने कहा कि पोस्टमॉर्टम उनकी प्रक्रिया है. मैंने पत्र लिखा है कि इसे एम्स दिल्ली के डॉक्टरों द्वारा किया जाना चाहिए. हमें यहां की चिकित्सा प्रणाली, सरकार और प्रशासन पर भरोसा नहीं है. आप जानते हैं मैं ऐसा क्यों कह रहा हूं, पंचनामा हो चुका है. डीएम को फैसला लेना है, देखते हैं वह क्या फैसला लेते हैं. अभी पोस्टमॉर्टम शुरू नहीं हुआ है. हमें उम्मीद है कि हम जो संदेह जता रहे हैं, उसकी जांच में कोर्ट मदद करेगा. हमारी कानूनी टीम से परामर्श लें, हमें विश्वास है कि यह प्राकृतिक मौत नहीं बल्कि एक सुनियोजित हत्या है.

इससे पहले मुख्तार अंसारी के बेटे उमर अंसारी ने बांदा के जिलाधिकारी को पत्र लिखकर मांग की है कि उनके पिता का पोस्टमॉर्टम दिल्ली एम्स के डॉक्टरों से कराया जाए. अपने पत्र में अंसारी ने लिखा है कि उनके परिवार को बांदा की चिकित्सा व्यवस्था पर भरोसा नहीं है. वहीं बांदा में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने अतिरिक्त सीजेएम को मुख्तार अंसारी की मौत की जांच करने और एक महीने में रिपोर्ट सौंपने को कहा है.

वहीं विपक्ष के कई नेताओं ने मुख्तार अंसारी की मौत की उच्‍च स्‍तरीय जांच की मांग की है. इसके साथ ही विपक्ष के नेताओं ने बीजेपी सरकरा पर भी सवाल उठाए हैं. मुख्तार अंसारी के शव को बांदा मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों के एक समूह द्वारा पोस्टमार्टम किये जाने के बाद गाजीपुर जिले के मोहम्‍दाबाद यूसुफपुर स्थित उसके पैतृक निवास ले जाया जाएगा. बता दें कि मुख्तार अंसारी बांदा जेल में बंद था और दिल का दौरा पड़ने की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया था लेकिन इलाज के दौरान गुरुवार (28 मार्च) की रात मुख्तार की मौत हो गई. 

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!