राहुल गांधी को BJP MLA ने दिया इंदौर से चुनाव लड़ने का न्योता, कांग्रेस का पलटवार- मोदी को वायनाड से लड़ने का आमंत्रण

भोपाल। मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव को लेकर चुनौती की राजनीति शुरू हो गई है। इसी कड़ी में बीजेपी विधायक रमेश मेंदोला ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को इंदौर से चुनाव लड़ने का न्योता दिया है। मेंदोला ने सोशल मीडिया एक्स (X) पर लिखा- प्रिय @INCMP आप बेचारे जीतू पटवारी को क्यों बलि का बकरा बना रहे है। मेरा आग्रह है उनकी जगह आप इंदौर से राहुल को टिकिट दीजिए। हमारा इंदौर मोदी जी का परिवार है। ये परिवार @RahulGandhi जी को कम से कम 7 लाख वोट की हार का उपहार देकर विदा करेगा और हां ये अहंकार नहीं विश्वास है।

बीजेपी विधायक रमेश मेंदोला के राहुल गांधी को चुनाव लड़ने की चुनौती पर कांग्रेस ने पलटवार किया है। कांग्रेस के पूर्व विधायक कुणाल चौधरी बोले- राहुल गांधी को छोड़िए, मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देता हूं आमंत्रण। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राहुल गांधी की सीट वायनाड से लड़ ले चुनाव, 7 लाख छोड़िए 10 लाख वोटों से हराकर भेजेंगे। पार्टी में चर्चा में बने रहने के लिए रमेश मंदोला ने ट्वीट किया है। बड़े अंतर से चुनाव जीतने के बाद भी रमेश मेंदोला को मंत्री नहीं बनाया गया है। अपनी ही पार्टी में लाइमलाइट में रहने के लिए इस तरह के बयान देते रहते हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!