लोकसभा चुनाव 2024 : पहले चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया आज से शुरू , 19 अप्रैल को होगा मतदान

नई दिल्ली . लोकसभा चुनाव-2024 के पहले चरण के नामांकन के लिए अधिसूचना जारी हो गई है. पहले चरण में 21 राज्यों की 102 सीटों पर 19 अप्रैल को मतदान होगा. इन सीटों पर उम्मीदवार 27 मार्च तक नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे. नामांकन पत्रों की जांच 28 मार्च को होगी और 30 मार्च तक नाम वापस लिए जा सकेंगे. नतीजे सभी के 4 जून को ही आएंगे.

पहले चरण में 19 अप्रैल को होने वाले चुनाव उत्तर प्रदेश की 8 , तमिलनाडु की 29 , राजस्थान की 12, उत्तराखंड 5, अरुणाचल प्रदेश की 2, असम की 5, , छत्तीसगढ़ की 1, मध्य प्रदेश की 6 , बिहार की 4, महाराष्ट्र की 5, मणिपुर की 2, मेघालय की 2, मिजोरम की 1, नागालैंड के 1, सिक्किम की 1, त्रिपुरा की 1, पश्चिम बंगाल की 3, अंडमान निकोबार की 1, जम्मू कश्मीर की 1, पुड्डुचेरी की 1 और लक्षद्वीप की 1 सीट पर मतदान होगा.

देश की 543 सीटों के लिए 19 अप्रैल, 26 अप्रैल, 7 मई, 13 मई, 20 मई, 25 मई और 1 जून को मतदान होगा. 19 अप्रैल को पहले चरण में 102 सीट, 26 अप्रैल को दूसरे चरण में 89 सीट, 7 मई को तीसरे चरण में 94 सीट, 13 मई को चौथे चरण में 96 सीट, 20 मई को पांचवें चरण में 49 सीट, 25 मई को छठे चरण में 57 सीट और एक जून को सातवें और अंतिम चरण में 57 सीटों पर वोटिंग होगी.

चुनाव आयोग की अधिसूचना के मुताबिक, नामांकन करने की आखिरी तारीख 27 मार्च है. वहीं, नॉमिनेशन पेपर्स की स्क्रूटनी 28 मार्च को होगी. नामांकन वापस लेने की आखिरी डेट 20 मार्च निर्धारित की गई है.

बिहार में त्योहार के चलते तारीख में बदलाव किया गया है. यहां नॉमिनेशन की आखिरी तारीख 28 मार्च निर्धारित की गई है. स्क्रूटनी 30 मार्च को होगी. बिहार के कैंडिडेट अपना नाम 2 अप्रैल तक वापस ले सकेंगे. देश भर में चुनाव के लिए 10.5 लाख मतदान केंद्र बनाए जा रहे हैं. चुनाव आयोग मतदान के लिए पूरी तरह से तैयार है और उन्होंने सभी वोटर्स से वोट डालने की अपील की.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!