हरियाणा में बढ़ी सियासी हलचल: चंडीगढ़ में भाजपा विधायक दल की बैठक शुरू, जजपा ने दिल्ली में बुलाए अपने एमएलए

लोकसभा चुनाव से पहले आज सीएम मनोहर लाल ने भाजपा विधायक दल की एक अहम बैठक बुलाई है। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में बैठक हरियाणा निवास में हो रही है। बीजेपी के सभी विधायक, मंत्री बैठक में मौजूद हैं। हरियाणा बीजेपी प्रभारी विप्लव देव और हरियाणा बीजेपी अध्यक्ष नायब सैनी भी बैठक में मौजूद हैं। 

वहीं जननायक जनता पार्टी ने दिल्ली में बैठक बुलाई है। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के आवास पर चर्चा में पार्टी के वरिष्ठ नेता और विधायक शामिल होंगे। बैठक में लोकसभा चुनाव समेत राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा की संभावना है। 

इससे पहले देर शाम सीएम ने अपने आवास पर एक अनौपचारिक कैबिनेट बैठक भी ली थी। इसमें गृह मंत्री अनिल विज, शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर, कृषि मंत्री जेपी दलाल समेत कई मंत्री मौजूद रहे थे। डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा भी बैठक में थे। सूत्रों के अनुसार बैठक में लोकसभा चुनाव समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। हालांकि इस बैठक में डिप्टी सीएम दुष्यन्त चौटाला समेत जजपा का कोई मंत्री नहीं पहुंचा था। 

सोमवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और जननायक जनता पार्टी (जजपा) के नेता व हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की मुलाकात हुई थी। इसके बाद लोकसभा चुनाव साथ लड़ने की संभावनाएं बढ़ गई हैं। नई दिल्ली में दोनों की करीब 45 मिनट की मुलाकात हुई। सूत्रों के मुताबिक बैठक में साथ लड़ने के नफा-नुकसान को लेकर चर्चा हुई। हालांकि अभी अंतिम मुहर नहीं लगी है। 

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!