‘चुनाव में गरीब परिवारों के लोग ही मेरे स्टार प्रचारक’; BJP-टीडीपी की बढ़ती करीबी के बीच बोले सीएम जगन

लोकसभा चुनाव 2024 से पहले दक्षिण भारत पर नजरें गड़ाए भाजपा तमाम दलों के साथ गठबंधन और सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय कर रही है। आंध्र प्रदेश में तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) और भाजपा के अलावा जन सेना पार्टी के बीच गठबंधन की सहमति बन चुकी है। इस बीच प्रदेश की सत्ता पर काबिज मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने कहा, राज्य की गरीब जनता ही उनके लिए स्टार प्रचारक है। 

विपक्षी दलों का संगठन पर क्या बोले सीएम जगन
भाजपा का जिक्र करते हुए रेड्डी ने आरोप लगाया कि एक राष्ट्रीय पार्टी नायडू की जेब में है। वे सभी दक्षिणी राज्य में गरीब लोगों के भविष्य पर हमला करने की ताक में हैं। उन्होंने टीडीपी, जनसेना और भाजपा जैसे विपक्षी दलों का संगठन के रूप में मजाक उड़ाया। सीएम जगन ने कहा कि वे कमांडरों की तरह खुद को पेश करते हैं। हालांकि, इनके पास कोई सेना नहीं है।

उन्होंने कहा कि वे किसी भी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं करेंगे। सीएम जगन के मुताबिक गरीब घरों के स्टार प्रचारकों की मदद से वाईएसआर कांग्रेस चुनाव में अकेले ताल ठोकेगी। आंध्र प्रदेश के अडांकी में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए जगन ने खुद की तुलना महाभारत के पात्र अर्जुन से की। 

महाभारत की तरफ न्याय और अन्याय की लड़ाई
वाईएसआर कांग्रेस ने इस रैली को सिद्धम (तैयार) नाम दिया। समर्थकों के हुजूम के बीच जगन ने कहा कि यहां की जनता महाभारत के श्रीकृष्ण की तरह है। उन्होंने लोकसभा और विधानसभा चुनाव को कुरुक्षेत्र में न्याय और नाइंसाफी के बीच की लड़ाई करार दिया।

सीएम जगन ने दोहराया, ‘मेरा (वाईएसआर कांग्रेस) विभिन्न दलों के साथ गठबंधन नहीं है। मैं अकेले चुनाव में जा रहा हूं। मेरे पास गरीब घरों से आने वाले कई स्टार प्रचारक हैं।’ उन्होंने कहा कि उनके पास टीडीपी सुप्रीमो एन चंद्रबाबू नायडू जैसे 10 स्टार प्रचारक या कई मीडिया हाउस नहीं हैं जो उनका समर्थन कर सकें। उन्होंने राजनीतिक लाभ पाने के लिए पूर्व सीएम नायडू और भाजपा पर झूठ का प्रचार करने का आरोप भी लगाया। 

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!