अवैध ठेके पर सांसद प्रज्ञा ठाकुर का बड़ा खुलासा, BJP विधायक पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- ‘मुझे शर्म आती है 

भोपाल से बीजेपी सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने अपने एक बयान से हलचल पैदा कर दी है. प्रज्ञा ठाकुर ने अपनी ही पार्टी के विधायक पर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया है कि खजूरिया तालाब बंगला में अवैध शराब ठेका चलाया जा रहा है. बीजेपी सांसद ने कहा, ‘प्रशासन ने इसकी जानकारी दी है और मुझे कहते हुए शर्म आ रही है कि खजूरिया तालाब बंगला पर जो ठेका पकड़ा गया है वो और किसी का नहीं बल्कि भारतीय जनता पार्टी के सीहोर विधायक सुदेश राय का है.’

समाचार एजेंसी पीटीआई से बातचीत करते हुए प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि ठेका बीजेपी विधायक का है. यह बात उन्हें प्रशासन के साथ-साथ जनता ने भी खुद आकर बताई है. लोगों ने इसका वीडियो भी बनाया है और वीडियो दिखा कर बताया कि यह ठेका गैर कानूनी तरह से चल रहा है. यह बात सुन कर मुझे बहुत लज्जा आई. 

‘आबकारी अधिकारी को किया सस्पेंड’
सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने आगे कहा कि इस मामले में कठोर कार्रवाई होनी चाहिए और आबकारी विभाग का जो अधिकारी इसमें मिला हुआ है, उसे तत्काल सस्पेंड करने के निर्देश कलेक्टर को दिए गए हैं. इसके अलावा, सरकारी लोग गैर कानूनी कार्य को जिस प्रकार से संरक्षित कर रहे थे, वह गलत है. उन्हें भी जल्द सस्पेंड किया जाएगा.

सांसद ने एसपी को भी लगाई फटकार
इतना ही नहीं, प्रज्ञा ठाकुर ने यह भी कहा कि उन्होंने एसपी को डांटा क्योंकि उन्होंने सबको भ्रमित करने की कोशिश की और अब जांच के लिए समय मांग रहे हैं. 

बीजेपी विधायक को हटाने की मांग
सांसद ने कहा, ‘भारतीय जनता पार्टी हमारी पार्टी है, हमें इस पर गर्व है. अगर हमारी पार्टी में इस प्रकार का विधायक है, तो मैं शीर्ष नेतृत्व से बात करूंगी कि उसे तत्काल इस पद से हटाना चाहिए.’

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!