इस सीट से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे अखिलेश यादव! सपा नेताओं ने तेज किया चुनावी अभियान

समाजवादी पार्टी ने यूपी लोकसभा चुनाव के लिए अब तक 31 प्रत्याशियों की सूची को जारी कर दिया है. जल्द ही अन्य उम्मीदवारों के नामों का भी एलान किया जा सकता है. इस सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. सूत्रों के मुताबिक अखिलेश यादव का कन्नौज सीट से लोकसभा चुनाव लड़ना लगभग तय हो गया है. जिसके बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने यहां तैयारी और तेज कर दी है. खुद अखिलेश यादव के ओर से ये संकेत दिया गया है.

खबर के मुताबिक सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कन्नौज में अपने करीबी पार्टी कार्यकर्ताओं से फोन पर बात की है और उन्हें इस बात की जानकारी दी है कि वो कन्नौज से ही लड़ने जा रहे हैं इसलिए यहां चुनाव की तैयारियां तेज करने को कहा गया है. अखिलेश यादव के इस संकेत के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में भी उत्साह देखने को मिल रहा है. स्थानीय नेताओं ने क्षेत्र में लोगों के संपर्क बनाना भी शुरू कर दिया है.

कन्नौज सीट से चुनाव लड़ सकते हैं अखिलेश यादव
यूपी की कन्नौज सीट सपा का गढ़ रही हैं. 1998 से लेकर 2014 तक इस सीट पर सपा का ही कब्जा रहा है लेकिन, 2019 के चुनाव में बीजेपी के सुब्रत पाठक ने इस सीट से डिंपल यादव को हरा दिया था. जिसके बाद बीजेपी ने इस क्षेत्र में काफी हद तक प्रभाव डाला है. भारतीय जनता पार्टी ने यहां से एक बार फिर सुब्रत पाठक को ही प्रत्याशी बनाया है. ऐसे में यहां अखिलेश यादव और सुब्रत पाठक के बीच जंग देखने को मिल सकती है.

बीजेपी की ओर से प्रत्याशी घोषित होने के बाद अखिलेश यादव ने पार्टी के करीबियों से बात की है. सपा के जिलाध्यक्ष कलीम खान ने बताया कि है कि अखिलेश यादव ने यहां से चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है. सूत्रों के मुताबिक सपा 10 मार्च को इस सीट अखिलेश यादव के चुनाव लड़ने का एलान कर सकती है. इस दिन सपा की नई लिस्ट भी सामने आ सकती है.

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!