पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, संजय शुक्ला समेत दर्जन भर से ज्यादा कांग्रेसी नेता बीजेपी में हुए शामिल

भोपाल। पूर्व केंद्रीय मंत्री और मध्य प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुरेश पचौरी समेत एक दर्जन से ज्यादा कांग्रेसी नेता आज बीजेपी में शामिल हो गए है। इन सभी नेताओं को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, कैलाश विजयवर्गीय सहित पार्टी के ​वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता दिलाई गई।

इन नेताओं ने थामा बीजेपी का दामन
सुरेश पचोरी -पूर्व केंद्रीय मंत्री,पूर्व PCC चीफ
विशाल पटेल-पूर्व विधायक
गजेंद्र सिंह राजूखेड़ी-पूर्व सांसद
संजय शुक्ला-विधानसभा चुनाव प्रत्याशी
अर्जुन पलिया
आलोक चंसोरिया-जबलपुर से
कैलाश मिश्रा-पूर्व जिला अध्यक्ष
सत्यपाल पलिया..
योगेश शर्मा
अतुल शर्मा
योगेश्वर शर्मा
आदित्य पलिया
मलय सिंह
सुभाष यादव

बीजेपी जॉइनिंग के बाद सुरेश पचौरी ने कही ये बात
बीजेपी में शामिल होने के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी ने कहा कि कैलाश विजयवर्गीय और भाजपा के नेताओं से मध्य सीखना है कि चुनाव लड़े तो चुनाव जीता कैसे जाता है। पचौरी ने कहा जब मैं राजनीति में आया तो मेरा धेय था समाज सेवा का। मैं रक्षा मंत्री रहा, आज डिफेंस को लेकर प्रश्न पूछे जाते हैं प्रमाण मांगे जाते हैं। प्रभु श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम हुआ और आ मार्यादिक तौर पर निमंत्रण ठुकरा दिया। सुप्रीम कोर्ट का निर्णय मंदिर के पक्ष में आया फिर भी निमंत्रण ठुकराने की बात कहां से आई। मैंने कहा यह सब की आवश्यकता क्यों है हमारा देश धार्मिक देश है। जो राजनीतिक निर्णय हो रहे थे वह आश्चर्यजनक हो रहे थे। पचौरी ने कहा मुझे अपने जीवन में कभी पद की लालसा नहीं रहे और आज भी मैं बिना किसी शर्त के आया हूं। प्रधानमंत्री मोदी जी ने प्रभु श्री राम मंदिर बनवा दिया, कुछ तो हो रहा होगा जो जनादेश उनके पास जा रहा है।

आज का दिन वास्तव में एक नया इतिहास बनने में जा रहा: सीएम मोहन
वहीं कांग्रेस नेताओं के बीजेपी जॉइन करने पर सीएम मोहन यादव ने कहा कि आज का दिन वास्तव में एक नया इतिहास बनने में जा रहा है। वैसे तो हम सबको आहट थी कि जहां-जहां राहुल गांधी जाते हैं वहां कांग्रेस के काम करने के तरीके का असर होता है,अच्छे स्थापित स्वच्छता के साथ राजनीति करने वाले मन की भावना के आधार पर काम करने वाले नेता हर दल के अंदर होते हैं। लेकिन साफ सुथरी राजनीति करने वालों को काम करने के अनुकूलता मौका देना यह नेतृत्व पर निर्भर करता है।

सीएम मोहन ने कहा कि यह दुर्भाग्य की बात है कि कांग्रेस का नेतृत्व ऐसे स्वच्छता और साफ सोच के साथ राजनीति करने वाले नेता जो देश के विकास के लिए राजनीति करते हैं, ऐसे लोगों को निराश करती है। ऐसे में कोई भी स्वाभिमानी आदमी कांग्रेस के लिए काम नहीं करना चाहेगा। मैं तो कहूंगा राहुल गांधी दो-तीन यात्रा और निकाले। अभी जहां जहां राहुल गांधी जाते हैं, वहां कांग्रेस साफ हो जाती है। महात्मा गांधी की भावना को सही साबित करने का काम राहुल गांधी कर रहे हैं। महात्मा गांधी ने कहा था कि आजादी के बाद कांग्रेस को भंग कर देना चाहिए।

आज एमपी बीजेपी के लिए गर्व की बात है- वीडी शर्मा
सुरेश पचौरी के बीजेपी में शामिल होने के बाद बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आज कांग्रेस से कई शख्सियत भाजपा में शामिल हो रहे है। देश के कांग्रेस के बड़े नेरा रहे सुरेश पचौरी के भाजपा में आने से बड़ी ताकत मिलेगी। शर्मा ने कहा उनके काम का लंबा अनुभव हमें मध्य प्रदेश में मिलेगा। सुरेश पचौरी के अलावा कांग्रेस से कई बड़े नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

भारतीय जनता पार्टी मेरा पुराना परिवार है परिवार के पास लौटा हूं- संजय शुक्ला
वहीं बीजेपी ज्वाइन करने के बाद संजय शुक्ल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी मेरा पुराना परिवार है परिवार के पास लौटा हूं। भाजपा द्वारा जो जिम्मेदारी दी जाएगी उसे बखूबी पूरा करूंगा। मैं चाहता हूं कांग्रेस के सभी नेता बीजेपी ज्वाइन करें। सभी को ऐसी पार्टी के साथ काम करना चाहिए जो देश के लिए काम कर रही है।

पूर्व सांसद गजेंद्र सिंह कालूखेड़ी का बयान
बीजेपी में शामिल होने के बाद पूर्व सांसद गजेंद्र सिंह कालूखेड़ी ने कहा मैंने देखा की भाजपा शीर्ष नेतृत्व बेहतर काम कर रहा है। सुमेर सिंह सोलंकी, अनुसुइया उईके जैसे आदिवासी नेताओं को आगे बढ़ाया है। कांग्रेस की ओर से एक भी आदिवासी नेता राज्यसभा नहीं गया है। कांग्रेस में तो मलाई कोई और खाए और काम कोई और करें, ऐसा होता है।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!