अग्निपथ खत्म कर पुरानी भर्ती प्रक्रिया बहाल करेंगेः कांग्रेस

नई दिल्ली. कांग्रेस ने अग्निपथ योजना को युवाओं के साथ अन्याय करार देते हुए सत्ता में आने पर निरस्त करने का वादा किया है. पार्टी का कहना है कि केंद्र में सत्ता में आने पर वह अग्निपथ योजना को निरस्त कर पुरानी भर्ती प्रक्रिया को बहाल करेगी.

पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को पत्र लिखकर उन करीब दो लाख नौजवानों को सेना में शामिल करने का आग्रह किया है, जिन्हें नियमित भर्ती में चयन के बावजूद भर्ती नहीं किया गया है.

अग्निवीर योजना को लेकर केंद्र सरकार को चौतरफा घेरते हुए कांग्रेस ने योजना को युवाओं के साथ अन्याय करार दिया. पार्टी ने इस योजना को फौरन वापस लेने की मांग करते हुए सेना में भर्ती परीक्षा पास कर चुके करीब दो लाख युवाओं को नियुक्ति पत्र देने का आग्रह किया है. पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी सहित कई नेताओं ने अग्निवीर योजना के खिलाफ मुहिम का हिस्सा बनते हुए कहा कि कांग्रेस उनके साथ खड़ी है.

इस मुहिम को अन्याय के खिलाफ न्याय का युद्ध करार देते हुए पार्टी ने युवाओं से इस मुहिम में जुड़ने के लिए एक नंबर भी जारी किया है. इस पर मिस्ड कॉल देकर युवा मुहिम से जुड़ सकते हैं. इस बीच, कांग्रेस मुख्यालय में वरिष्ठ नेता सचिन पायलट ने कहा कि सरकार के पास प्रधानमंत्री के हवाई जहाज, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट और उनके प्रचार के लिए करोड़ों रुपये हैं पर सिर्फ पैसा बचाने के लिए सेना की भर्ती प्रक्रिया से खिलवाड़ कर रही है. वहीं, दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस सत्ता में आती है, तो पुरानी भर्ती प्रक्रिया को बहाल करेगी.

दो लाख युवाओं के भविष्य का मुद्दा भारतीय सशस्त्रत्त् बलों के सर्वोच्च अधिकारी के रूप में राष्ट्रपति को लिखे अपने पत्र में खड़गे ने कहा, यह मुद्दा लगभग दो लाख युवाओं के भविष्य को लेकर है. इनका भविष्य केंद्र के फैसले की वजह से अंधकारमय हो गया है. राहुल गांधी ने यह पत्र साझा करते हुए एक्स पर लिखा, देशभक्ति से सराबोर सैन्य अभ्यर्थियों के लिए न्याय की लड़ाई में हम उनके साथ हैं.

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!