रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव की सफलता के लिए महाकाल को चढ़ाए सवा छह क्विंटल लड्डू : राजेश राठौड़

इंदौर : एमपीआईडीसी उज्जैन के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर टीम के साथ पहुंचे भोले बाबा के दरबार में,कॉन्क्लेव में आने वाले निवेशकों को दिया जाएगा महाकाल का विशेष प्रसाद.उज्जैन में होने वाली रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव की सफलता के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा अनुसार एमपीआईडीसी की टीम मंगलवार को महाकाल मंदिर पहुंची। एमपीआईडीसी उज्जैन ने महाकाल को 6.25 क्विंटल लड्डुओं का भोग अर्पित किया। उज्जैन में एक और 2 मार्च को होने वाली इन्वेस्टर समिट को रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव का नाम दिया गया है। इस कॉन्क्लेव में डेयरी, फूड प्रोसेसिंग, मेडिकल एवं धार्मिक पर्यटन जैसे सेक्टर पर फोकस किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव की मंशा है कि इस कॉन्क्लेव के जरिए रीजनल इंडस्ट्रियल ग्रोथ को बढ़ावा मिले और उज्जैन में अधिक से अधिक निवेश इन क्षेत्रों में आ सके। चूंकि कॉन्क्लेव में अब दो दिन शेष बचे हैं और निवेशकों के काफी रजिस्ट्रेशन भी हो चुके हैं, इसलिए कॉन्क्लेव की सफलता के लिए एमपीआईडीसी उज्जैन के कार्यकारी एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर राजेश राठौड़ के साथ आईडीसी उज्जैन की टीम महाकाल के दरबार में पहुंची और भोले बाबा को लड्डुओं का भोग अर्पित किया। टीम ने महाकाल का अभिषेक कर कॉन्क्लेव की सफलता, प्रदेश में व्यापक निवेश एवं उद्योगों की तरक्की के लिए प्रार्थना की। महाकाल मंदिर में अर्पित किए गए लड्डुओं को प्रसाद के रूप में कॉन्क्लेव में ले जाया जाएगा एवं आने वाले निवेशकों को यह प्रसाद वितरित किया जाएगा।
तीन सेक्टर पर फोकस रहेगी समिट
उज्जैन इंडस्ट्रियल कन्क्लेव मुख्य रूप से तीन सेक्टर पर ही फोकस रहेगी। प्रदेश में डेयरी, कृषि और फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्री, धार्मिक पर्यटन, फिल्म डिवाइस और फार्मा एवं मेडिकल डिवाइस इंडस्ट्री में निवेश के अवसरों की जानकारी दी जाएगी और इन्हीं सेक्टर में मुख्य रूप से निवेश प्रस्ताव लिए जाएंगे। कॉन्क्लेीव 1 मार्च को सुबह 9:30 बजे शुरू होगी एवं 2 मार्च को इसका समापन होगा। इस दौरान अलग-अलग सेक्टर पर सेशन भी होंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव निवेशकों से वन टू वन चर्चा भी करेंगे। मध्य प्रदेश की निवेश संवर्धन की नीतियों एवं सिंगल विंडो के जरिए सभी तरह की अनुमतियों को त्वरित देने के सिस्टम के बारे में भी बताया जाएगा।

  • सम्बंधित खबरे

    महाकाल मंदिर के दान पेटी ने उगला खजाना, सावन माह में भक्तों ने की इतने करोड़ रुपये की धन वर्षा

    मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर सावन मास में भक्तों के लिए संभवतः सर्वाधिक प्रिय रहा. यही वजह है कि इस पवित्र माह में देशभर से 85…

    महाकाल मंदिर में दान का आंकड़ा चार गुना बढ़ा:60 करोड़ पार, दो साल में 12.32 करोड़ श्रद्धालु पहुंचे उज्जैन; बना नंबर-1 धार्मिक केंद्र

    उज्जैन के महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बढ़ रही है। महाकाल लोक बनने के बाद मंदिर में दर्शन के लिए रोजाना डेढ़ से दो लाख भक्त पहुंच रहे…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!