इंदौर का एमजी रोड और जवाहर मार्ग वन वे घोषित

इंदौर:एक माह के प्रयोग के बाद इंदौर के व्यस्त मार्ग एमजी रोड और जवाहर मार्ग को स्थाई रुप से वन वे घोषित कर दिया गया है। यह फैसला शुक्रवार को ट्रैफिक प्रबंधन को लेकर हुई बैठक में लिया गया। बैठक में मेयर पुष्य मित्र भार्गव ने कहा कि आदतन ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं करने वाले एवं ई चालान जमा नहीं करने वालों का लाइसेंस निरस्त होंगे।

महापौर भार्गव की अध्यक्षता में शहर विकास के साथ यात्रा प्रबंधन को लेकर स्मार्ट सिटी में बैठक आयोजित की गई । बैठक में कलेक्टर आशीष सिंह, निगम आयुक्त श्रीमती हर्षिका सिंह एवं अन्य विभाग अधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में तय हुआ कि यातायात व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से जवाहर मार्ग एवं एमजी रोड मार्ग को वन वे घोषित किया जाए। इस प्रस्ताव पर मुहर लग गई। एक माह तक दोनो मार्गों को वन वे कर ट्रैफिक व्यवस्था का अध्ययन किया गया था। उसके बाद दोनो मार्गों को स्थाई रुप से वन वे घोषित करने का फैसला लिया गया।

मेयर ने कहा कि यातायात नियमों एवं वनवे नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही शहर के विभिन्न स्थानों पर इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम के माध्यम से ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले आदतन लोगों के विरुद्ध सख्ती से कार्रवाई कर ऐसे आदतन लोगों की सूची बनाई जाएगी और उनके लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी। बैठक में कुछ मार्गों के लेफ्ट टर्न चौड़े करने का मुद्दा भी उठा।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!