नरेंद्र सिंह तोमर के बेटे के खिलाफ पूर्व संघ प्रचारकों का आंदोलन, प्रदेश में कई जगह धरना

मप्र विधानसभा के स्पीकर नरेंद्र सिंह तोमर के बेटे देवेंद्र सिंह तोमर के खिलाफ संघ के कई पूर्व प्रचारकों ने आंदोलन शुरू कर दिया है।इंदौर समेत प्रदेश में अलग अलग जगहों पर धरना भी दिया जाएगा। इन पूर्व प्रचारकों की मांग है कि कृषि मंत्री रहते हुए नरेंद्र सिंह तोमर के बेटे का ड्रग्स के लेनदेन का वीडियो वायरल हुआ था। इसके बावजूद इसकी किसी भी एजेंसी के माध्यम से जांच नहीं करवाई गई। अब इन पूर्व प्रचारकों की मांग है कि सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में इस वीडियो की जांच होना चाहिए। इसके साथ देश में नशे का कारोबार बंद होना चाहिए। 

क्या कर रही हैं जांच एजेंसियां, अब सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो जांच
गौरतलब है कि संघ के कई पूर्व प्रचारकों ने मिलकर जनहित पार्टी का गठन किया है। इसी पार्टी के बैनर तले कई जिलों में धरना प्रदर्शन शुरू होगा। जनहित पार्टी के संस्थापक अभय जैन ने बताया कि कल इंदौर में कलेक्टर तिराहे पर धरना कार्यक्रम होगा जो परसों शाम तक जारी रहेगा। हमारी मांग है कि नशे के बढ़ते व्यापार को रोका जाए और उसे सरकारी प्रोत्साहन तथा नेताओं द्वारा संरक्षण बंद किया जाए। जांच एजेंसियां क्या कर रही हैं यह सोचने का विषय है। अभी तक किसी भी एजेंसी ने तोमर के बेटे के इस वीडियो की जांच नहीं की। वहीं जनहित पार्टी के संस्थापक  सदस्य मनीष काले ने कहा कि नरेंद्र सिंह तोमर खुद इस वीडियो की जांच की मांग कर चुके हैं लेकिन फिर भी वीडियो की जांच नहीं की जा रही है। 

जनहित पार्टी इस धरने और ज्ञापन में इन बातों की मांग रखेगी –
1. पूरे देश में सभी प्रकार के ड्रग्स की बिक्री तुरंत बंद हो एवं इसका व्यापार करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो।
2. पूरे देश में 5 साल में सम्पूर्ण शराब बंदी का लक्ष्य लेकर धीरे-धीरे शराब की दुकानों में कटौती की जाए।
3. मध्य प्रदेश विधानसभा के वर्तमान स्पीकर नरेंद्र सिंह तोमर जो पूर्व में भारत सरकार के कृषि मंत्री थे, उनके बेटे के विदेशी लेनदेन एवं ड्रग्स की खेती के वायरल वीडियो की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच की जाए।

कहां कहां हैं धरने
कल इंदौर में कलेक्टर तिराहे और ग्वालियर में फूलबाग चौराहे पर धरना कार्यक्रम रखा गया है। 3 मार्च को भोपाल में धरना है। इसके बाद कई अन्य जिलों में धरना आयोजित किया जाएगा। 

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!