हेमंत सोरेन को कोर्ट में पेश कर रिमांड की मांग करेगी ईडी, इधर गिरफ्तारी के विरोध में झारखंड बंद का ऐलान

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कथित भूमि धोखाधड़ी मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में सात घंटे से अधिक की पूछताछ के बाद बुधवार को झामुमो नेता हेमंत सोरेन को गिरफ्तार कर लिया है. अपनी गिरफ्तारी से पहले सोरेन ने राजभवन में राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को झारखंड के मुख्यमंत्री पद से अपना इस्तीफा सौंप दिया और फिर उन्हें यहां ईडी कार्यालय ले जाया गया. वहीं हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के विरोध में आदिवासी मूलवासी संघ ने गुरुवार एक फरवरी को झारखंड बंद का ऐलान कर दिया है.

सोरेन ने भी हाईकोर्ट में दायर की याचिका
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, उम्मीद है कि ईडी सोरेन को कल यहां एक विशेष पीएमएलए अदालत के समक्ष पेश करेगी और एजेंसी हिरासत में पूछताछ के लिए उसकी रिमांड की मांग करेगी. वहीं ईडी के समन के खिलाफ हेमंत सोरेन ने झारखंड हाईकोर्ट में रिट याचिका दायर की है. इस मामले की सुनवाई गुरुवार को सुबह 10:30 बजे होगी.

हेमंत सोरेन को परेशान करने का आरोप
हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के विरोध में आदिवासी मूलवासी संघ ने गुरुवार एक फरवरी को झारखंड बंद का ऐलान किया है. बता दें कि हेमंत सोरेन से पूछताछ का झामुमो कार्यकर्ता और आदिवासी संगठन के लोग लगातार विरोध कर रहे हैं. इन लोगों का आरोप है कि केंद्र सरकार और भाजपा के इशारे पर केंद्रीय एजेंसियां हेमंत सोरेन को परेशान कर रही है.

यह एक विराम है…: हेमंत सोरेन
ईडी की गिरफ्तारी के बाद हेमंत सोरेन की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने एक्स पर शिवमंगल सिंह ‘सुमन’ की कविता शेयर की. उन्होंने लिखा, “यह एक विराम है, जीवन महासंग्राम है, हर पल लड़ा हूं, हर पल लड़ूंगा, पर समझौते की भीख मैं लूंगा नहीं, क्या हार में, क्या जीत में, किंचित नहीं भयभीत मैं, लघुता न अब मेरी छुओ, तुम हो महान, बने रहो, अपने लोगों के हृदय की वेदना, मैं व्यर्थ त्यागूंगा नहीं, हार मानूंगा नहीं…जय झारखंड!”

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!