राष्ट्रपति भवन पहुंचीं वित्त मंत्री, फोटो सेशन में दिखाया बजट का लाल ब्रीफकेस

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज संसद में अंतरिम बजट पेश करेंगी। यह बजट मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का अंतिम बजट है। वित्तमंत्री इस बार छठा बजट सदन में पेश करेंगी। मोरारजी देसाई के बाद सीतारमण ही दूसरी वित्त मंत्री हैं, जिन्हें छह बार बजट पेश करने का मौका मिला।

संसद भवन पहुंचीं बजट कॉपियां
बजट की कॉपियां संसद भवन पहुंच चुकी हैं। फिलहाल उन्हें गाड़ी से उतारा जा रहा है।

राष्ट्रपति भवन पहुंची वित्त मंत्री
राष्ट्रपति भवन पहुंचीं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से कर रहीं हैं मुलाकात।

राष्ट्रपति भवन के लिए निकलीं वित्त मंत्री
वित्त मंत्री संसद भवन से राष्ट्रपति भवन के लिए निकल गईं हैं। जहां वित्त मंत्री राष्ट्रपति से बजट की मंजूरी लेंगी। इसके बाद सुबह 11 बजे संसद में उनका बजट भाषण होगा।

बजट में महिलाओं के लिए हो सकते हैं बड़े एलान
आईएमएफ के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर और भारत के पूर्व चीफ इकॉनोमिक एडवाइजर केवी सुब्रमण्यन ने कहा कि ‘पूर्ण बजट चुनाव के बाद जून या जुलाई में लाया जाएगा। ऐसे में इस बजट में बहुत ज्यादा प्रावधान नहीं होंगे। अर्थव्यवस्था बहुत अच्छी स्थिति में है और यह 7.3 प्रतिशत की रफ्तार से बढ़ सकती है। सरकार ने पूर्व के सालों में जो किया है, उन्हें आगे बढ़ाया जा सकता है। बजट में महिलाओं के लिए कुछ हो सकता है।’

संसद भवन पहुंची वित्त मंत्री
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद भवन पहुंच गई हैं और कुछ ही देर में वह केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में हिस्सा लेंगी।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!