ASI के बेटे की शादी में चोरी: मेहमान बनकर आए चोर, मौका पाते ही कैश और जेवरात ले उड़े, करतूत CCTV कैमरे में कैद

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर में उस समय सनसनी फैल गई जब शिवपुरी में पदस्थ एक एसआई के बेटे की शादी में चोरों ने धावा बोल कर नगदी व जेवरात से भरा बैग लेकर चोर फरार हो गए। शादी समारोह में मेहमान बनकर आए चोरों ने मौका पाते ही बड़ी चालाकी से हाथ साफ कर दिया। घटना इंदरगंज थाना क्षेत्र के जीआरएमसी क्लब की है। हालांकि चोरो की ये पूरी करतूत गार्डन में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। वहीं  पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे में कैद अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश में जुट गई है। CCTV कैमरे में एक नाबालिग और एक बालिग युवक घटना को अंजाम देते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि एक लाख नगद और ढाई तोला सोना चोरों ने पार कर दिया है। दरअसल जिला शिवपुरी के पिछोर में पदस्थ एएसआई शैलेंद्र सिंह चौहान के बेटे अनिल चौहान की शादी का आयोजन ग्वालियर इंदरगंज थाना क्षेत्र के अचलेश्वर रोड स्थित जीआरएमसी क्लब में किया गया था। घर के सभी लोग शादी के काम में व्यस्त थे। तभी सूट बूट पहनकर मेहमान बनकर शादी में घुसे दो चोरों मौके का फायदा उठाते हुए नकदी और जेवरात से भरा हुआ एक बैग लेकर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि चोरी गए बैग में लगभग एक लाख रुपया नगद और तकरीबन ढाई तोला सोना रखा हुआ था।  फिलहाल पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे के आधार पर मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है और पुलिस का कहना है कि दोनों चोरों को जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

  • सम्बंधित खबरे

    बाल अपराधों पर कोर्ट सख्तः बच्चों से अश्लील हरकत करने वाले 21 साल के युवक को उम्रकैद, 6 लाख प्रतिकर राशि देने के भी आदेश

     ग्वालियर। मध्यप्रदेश में बाल अपराधों पर कोर्ट ने सख्त रवैया अपनाया है। बालक बालिका से अश्लील हरकत मामले में कोर्ट ने उम्रकैद की सख्त सजा दी है। अश्लील हरकत करने वाले…

    केंद्रीय मंत्री का भतीजा बन ठग रहा था 12Th पास जालसाज,CBI और गृह मंत्रालय के फर्जी आईकार्ड बरामद

     ग्वालियर। अब तक आपने कई ऐसे ठगों को देखा होगा जो खुद को अधिकारी बताकर ठगी की वारदात को अंजाम देते हैं। लेकिन मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक ऐसा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!