व्यापार मेले में बड़ा हादसाः झूले से 15 फीट की ऊंचाई से गिरी महिला, हालत गंभीर, SDM ने दिए जांच के निर्देश

ग्वालियर। शहर के ऐतिहासिक व्यापार मेले में उस वक्त बड़ा हादसा हो गया जब मेले के झूला सेक्टर में नाव वाले झूले पर झूल रही महिला अचानक 15 फीट की ऊंचाई से नीचे गिर गई। इसके बाद मेले में अफरा तफरी मच गई और गंभीर घायल हालत में महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज जारी है। मामले में प्रशासन ने संज्ञान लेते हुए लोक निर्माण विभाग के इंजीनियरों को झूलों की फिटनेस जांच के निर्देश दिए है।

दरअसल रविवार रात ग्वालियर के बंसीपुर इलाके की रहने वाली 32 साल की रेहाना अपने परिवार के साथ मेला घूमने गई थी। जहां नाव वाला झूला झूलने लगी। उसी दौरान 15 फीट की ऊंचाई से रेहाना अचानक गिर गई जिसके चलते उसके सिर और कंधे पर गंभीर चोट आई। मौके पर मौजूद परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका इलाज किया जा रहा है। हादसे की सूचना लगते ही मेला प्रभारी एसडीओपी संतोष पटेल और एसडीएम मौके पर पहुंचे। लोगों ने ओवरलोड झूला संचालित करने का आरोप लगाते हुए संचालक पर एफआईआर की मांग की है। मेला प्राधिकरण के सचिव निरंजन लाल श्रीवास्तव का कहना है कि मेले में संचालित सभी 45 झूलों के फिटनेस प्रमाण पत्र जमा कराए गए हैं। फिर भी हादसे को देखते हुए झूलोे की जांच कराई जाएगी।

  • सम्बंधित खबरे

    बाल अपराधों पर कोर्ट सख्तः बच्चों से अश्लील हरकत करने वाले 21 साल के युवक को उम्रकैद, 6 लाख प्रतिकर राशि देने के भी आदेश

     ग्वालियर। मध्यप्रदेश में बाल अपराधों पर कोर्ट ने सख्त रवैया अपनाया है। बालक बालिका से अश्लील हरकत मामले में कोर्ट ने उम्रकैद की सख्त सजा दी है। अश्लील हरकत करने वाले…

    केंद्रीय मंत्री का भतीजा बन ठग रहा था 12Th पास जालसाज,CBI और गृह मंत्रालय के फर्जी आईकार्ड बरामद

     ग्वालियर। अब तक आपने कई ऐसे ठगों को देखा होगा जो खुद को अधिकारी बताकर ठगी की वारदात को अंजाम देते हैं। लेकिन मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक ऐसा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!