जल्द होगी मध्य प्रदेश में प्रशासनिक सर्जरी, कई जिलों के कलेक्टर और एसपी बदले जायँगे

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सरकार जल्द ही बड़ी प्रशासनिक सर्जरी करने जा रही है। सूत्रों का कहना है की तबादले की सूची बनकर तैयार है। कई विभागों के प्रमुखों के साथ ही फील्ड में पदस्थ आईएएस और आईपीएस अफसरों के थोकबंद तबादले होंगे। बताया जाता है कि मुख्यमंत्री के दिशा-निर्देश पर अफसरों की परफॉर्मेंस के आधार पर उन्हें नई जिम्मेदारी दी जाएगी। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वीरा राणा को मुख्यसचिव बनाकर यह साफ कर दिया कि निर्णय लेने में उन्हें कभी कोई जल्दबाजी नहीं रहती। इसी कारण जो भी निर्णय लेते हैं काफी सोच समझकर लेते हैं। वीरा राणा को मुख्य सचिव के साथ माध्यमिक शिक्षा मंडल के अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार देना, इस बात का संकेत है कि यदि उन्हें मुख्य सचिव के पद पर छह माह की सेवावृद्धि नहीं मिलती तो आदर्श चुनाव आचार संहिता लगने से पहले किसी वरिष्ठ अधिकारी को मुख्यसचिव का दायित्व सौंपकर वीरा राणा को माध्यमिक शिक्षा मंडल भेजा जा सकता है।

मुख्य सचिव का नई टीम का इंतजार

उधर वीरा राणा के मुख्यसचिव बनने के बाद अब उनकी नई टीम का इंतजार है। किस एसीएस या प्रमुख सचिव को कहां बैठाना है, इसका फैसला मुख्यमंत्री से चर्चा के बाद मुख्यसचिव लेगी। लेकिन इतना तय है कि प्रमुख सचिव तथा विभागाध्यक्ष स्तर पर दो दर्जन से अधिक अधिकारी जल्द बदले जाएंगे। कई अधिकारी वर्षों से एक ही विभाग में पदस्थ हैं, उन्हें भी बदला जाएगा। कुछ अधिकारियों के पास तीन से चार विभागों का प्रभार है, उनका भार भी हल्का किया।

सूत्रों को कहना है कि फील्ड में पदस्थ अफसरों में भी बड़े स्तर पर तबादले होंगे। इसमें 31 जिलों के कलेक्टर और इतने ही पुलिस अधीक्षक, 3 संभागायुक्त, रेंज आईजी, भोपाल-इंदौर के पुलिस आयुक्त बदले जा सकते हैं। इसके अलावा मंत्रालय एवं विभागाध्यक्ष कार्यालयों प्रमुखों को भी बदले जाना है। इसको लेकर मंत्रालय स्तर पर बड़ी तैयारी हो चुकी है। मध्य प्रदेश पुलिस विभाग के 4 आईजी, 1 डीआईजी और 17 पुलिस अधीक्षकों की है, जिनका स्थानांतरण होना लगभग तय हो गया है। सूत्र बताते हैं कि वरिष्ठ अफसरों को मंत्रालय से ट्रांसफर लिस्ट जल्द जारी होने की खबर लग चुकी है। मंत्रालय सूत्रों के अनुसार अफसरों की सूची पर मुख्यमंत्री की अंतिम मुहर लगना बाकी है। नई प्रशासनिक जमावट में चारों बड़े जिले जिले इंदौर, भोपाल, जबलपुर और उज्जैन के कलेक्टर बदले जा चुके है। जबकि ग्वालियर, शहडोल, पन्ना, भिंड, शिवपुरी, श्योपुर, छिंदवाड़ा, विदिशा, नीमच, सीहोर, सतना, रीवा, बड़वानी, सागर, रायसेन, सिंगरौली, धार, हरदा, खंडवा, राजगढ़, छतरपुर, बालाघाट, डिंडौरी, कटनी, सीधी, निवाड़ी, देवास, मुरैना, बुरहानपुर, अलीराजपुर जिले भी प्रभावित हो सकते है। संभागायुक्त में इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, सागर बदले जा सकते हैं। रीवा संभागायुक्त को हटाया जाज चुका है। भोपाल संभागायुक्त पवन शर्मा प्रमुख सचिव बन चुके हैं। उन्हें मंत्रालय में बड़ी जिम्मेदारी भी दी जा सकती है। उन्हें मजबूत पृष्टभूमि वाले अधिकारियों में गिना जाता है।

सुलेमान को मिलेगी नई जिम्मेदारी

अपर मुख्यसचिव लोक स्वास्थ्य व परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा मोहम्मद सुलेमान भी अब वहां से हटना चाह रहे हैं। कोरोना काल और उसके बाद स्वास्थ्य तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग में जो काम हुए है, वह यादगार रहेंगे। सुलेमान लगभग चार साल से स्वास्थ्य विभाग में पदस्थ हैं। स्वास्थ्य विभाग में इतने लंबे समय तक कोई नहीं रहा। देखना यह है कि सुलेमान को मंत्रालय में कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जाती है या उन्हें एनवीडीए का उपाध्यक्ष बनाया जाता है। एसएन मिश्रा को मुख्यसचिव के बाद सबसे महत्वपूर्ण पद माने जाने वाले एपीसी का नियमित प्रभार दिया जा सकता है। अपर मुख्यसचिव गृह परिवहन तथा धार्मिक न्याय व धर्मस्व डॉ. राजेश राजौरा से संचालक अनुसुचित जाति व जनजाति अनुसंधान का अतिरिक्त प्रभार लेकर किसी अन्य अधिकारी को दिया जा सकता है। लंबे समय से पदस्थापना की प्रतीक्षा कर रहे मनीष सिंह की भी नई पदस्थापना किए जाने की चर्चा है। प्रमुख सचिव वाणिज्यिक कर दीपाली रस्तोगी, प्रमुख सचिव ऊर्जा संजय दुबे, आयुक्त आदिमजाति कल्याण, संजीव सिंह, आबकारी आयुक्त ओमप्रकाश श्रीवास्तव, आयुक्त वाणिज्यिक कर लोकेश जाटव, आयुक्त कृषि एम सेलवेन्द्रन, आयुक्त व पंजीयक सहकारी संस्थाए आलोक कुमार सिंह, आयुक्त महिला व बाल विकास डा. भोसले को अन्वत्र पदस्थ किया जा सकता है। दीपाली रस्तोगी को महिला व बाल विकास विभाग की जिम्मेदारी दी जा सकती है। वही मुख्यमंत्री कार्यालय में सचिव वेतनमान के दो उप सचिव वेतनमान के दो अधिकारियों की पदस्थापना किए जाने तथा अपर व की चर्चा है।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!