दुर्गा पूजा के बाद अब ‘सिंदूर खेला’ में शामिल हुईं नुसरत जहां

कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस की सांसद नुसरत जहां एक बार फिर चर्चा में हैं। दरअसल, हाल ही में दुर्गा पूजा में शामिल होने को लेकर देवबंदी उलेमा के निशाने पर आ चुकी नुसरत जहां ने एक बार फिर अपने विरोधियों को करारा जवाब दिया है। शुक्रवार को नुसरत जहां कोलकाता में चलता बागान दुर्गा पूजा पंडाल पहुंचीं और ‘सिंदूर खेला’ में हिस्सा लिया। इस दौरान उनके पति निखिल जैन भी उनके साथ में थे। वो न केवल सिंदूर खेला में शामिल हुईं बल्कि अपनी पक्ष भी सामने रखा। उन्होंने कहा कि मैं मानवता और मोहब्बत में विश्वास रखती हूं और किसी भी विवाद से मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता है।

पति निखिल के साथ ‘सिंदूर खेला’ में पहुंचीं नुसरत

नवरात्र की महाअष्टमी के दिन टीएमसी सांसद नुसरत जहां अपने पति निखिल जैन के साथ दुर्गा पूजा समारोह में शामिल होने के लिए पहुंचीं थीं। इस दौरान नुसरत पारंपरिक भारतीय अंदाज में नजर आईं। उन्होंने लाल रंग की साड़ी पहन रखी थीं और मांग में सिंदूर भी लगाया हुआ था। यही नहीं पूजा कार्यक्रम के दौरान वो ढोल की थाप पर डांस करती हुई भी दिखाई दी थीं। उनके इस तरह से दुर्गा पूजा समारोह में शामिल होने को लेकर बाद में काफी विवाद हुआ और देवबंदी उलेमा ने उनके रवैये पर नाराजगी जताई थी। हालांकि, नुसरत ने उस समय साफ तौर से कुछ नहीं कहा, लेकिन अब उन्होंने अपने विरोधियों को खास अंदाज में जवाब दिया है।

नुसरत ने कहा- मैं भगवान की स्पेशल चाइल्ड हूं

शुक्रवार को नुसरत जहां न केवल कोलकाता में चलता बागान दुर्गा पूजा पंडाल पहुंचीं, बल्कि ‘सिंदूर खेला’ में हिस्सा भी लिया। इस दौरान उनके पति निखिल जैन भी उनके साथ में थे। इसी दौरान जब उनसे हालिया विवादों को लेकर सवाल किया गया तो नुसरत ने सधे हुए अंदाज में जवाब दिया। टीएमसी सांसद ने कहा, ‘मैं भगवान की स्पेशल चाइल्ड हूं। मैं सभी त्योहार मनाती हूं और इसमें हिस्सा लेती हूं।’

‘मुझे मानवता और मोहब्बत में विश्वास’

नुसरत जहां ने आगे कहा, ‘मैं और किसी भी चीज से ज्यादा मानवता और मोहब्बत में विश्वास रखती हूं। यही नहीं नुसरत जहां ने आगे कहा, ‘मैं काफी खुश हूं और किसी भी विवाद से मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता है।’ बता दें कि दुर्गा पूजा में नुसरत के शामिल होने पर देवबंदी उलेमा ने कहा था कि नुसरत जहां ने यह काम पहली बार नहीं किया है। वह इससे पहले भी पूजा कर चुकी हैं। इस बार उन्‍होंने नवदुर्गा की पूजा की है। मैं समझता हूं कि इस तरह का अमल इस्लाम में जायज नहीं है। उन्‍हें इससे परहेज करना चाहिए। इस तरह के काम करके वह इस्लाम और मुसलमानों की तौहीन कर रही हैं।

नुसरत बोलीं- किसी भी विवाद से मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता

हालांकि, उस समय भी नुसरत जहां ने कहा था कि वो विवादों पर ध्यान नहीं देती हैं और जो करना होता है, वही करती हैं। नुसरत जहां ने ये भी कहा कि यही उनका अंदाज है। बता दें कि दुर्गा अष्टमी के दिन दुर्गा पूजा में शामिल होने के दौरान नुसरत जहां ने न केवल पूजा की थी बल्कि इस कार्यक्रम में डांस भी किया। खास बात ये थी कि इसमें उनके पति निखिल भी उनका साथ दे रहे थे। निखिल जहां ढाक पर थाप दे रहे थे वहीं नुसरत जमकर डांस कर रही थीं। इसके बाद खुद नुसरत ने ढोल पर भी मोर्चा संभाला था। जिसकी तस्वीर वायरल होने के बाद देवबंदी उलेमा ने नाराजगी जताई थी।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!