मध्यप्रदेश / होशंगाबाद के पास 680 हेक्टेयर में बनेगी इंडस्ट्रियल टाउनशिप

भोपाल. राज्य सरकार मैग्नीफिसेंट एमपी में इंदौर की तर्ज पर भोपाल से 98 किमी दूर होशंगाबाद के महोसा-बाबई क्षेत्र में निवेश कॉरिडोर खोलने के लिए नई इंडस्ट्रियल टाउनशिप का ऐलान करेगी। इस क्षेत्र में 680 हेक्टेयर जमीन पर इंडस्ट्रियल टाउनशिप विकसित होगी। सरकार टेक्सटाइल, फूड प्रोसेसिंग और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को बढ़ाने के लिए यह टाउनशिप विकसित करेगी। यहां जो उद्योग लगंेगे उन्हें इंदौर के स्पेशल इकोनॉमिक जोन (एसईजेड) की तरह सबसे सस्ती बिजली मिलेगी।

औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. राजेश राजौरा के मुताबिक इस टाउनशिप से जुड़े प्रस्तावों मैग्नीफिसेंट एमपी से पहले होने वाली कैबिनेट बैठक में रखा जाएगा।

एसईजेड ने बदली पीथमपुर की तस्वीर
एसईजेड इंदौर (पीथमपुर) में औद्योगिक क्षेत्रों से अलग सस्ती दरों पर बिजली मुहैया कराई गई है। इस कारण प्रदेश में सबसे ज्यादा निवेश यहीं हुआ है। एसईजेड में निर्यात आधारित उद्योगों से 19 हजार लोगों को रोजगार मिल रहा है। विदेशों में निर्यात होता है।

केंद्र का नियम : बिजली की अलग लाइन
केंद्र सरकार के प्रावधानों के मुताबिक नई इंडस्ट्री टाउनशिप बनेगी। एमपी इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कार्पोरेशन को विद्युत वितरण के लिए अलग से ड्रिस्ट्रीब्यूशन लाइसेंस लेना होगा। बिजली लाइन बिछाने से लेकर बिजली खरीदने और वितरण का पूरा काम मध्यप्रदेश पॉवर मेनेजमेंट कंपनी के साथ किया जाएगा।

फायदा : मिलेगी सस्ती बिजली
नई प्रस्तावित टाउनिशप से 20 किमी की दूरी पर इटारसी रेलवे स्टेशन है। यहां से दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, कन्याकुमारी, सूरत, अहमदाबाद आदि बड़े शहरों से सीधी कनेक्टिविटी का फायदा उद्योगों को मिलेगा। माल की आवाजाही सुगम होगी।

सरकार का दावा है कि टाउनिशप के बनने से 10 हजार से 15 हजार लोगों को रोजगार मिलने लगेगा। इसमें 70 फीसदी रोजगार स्थानीय लोगों के लिए होंगे। टाउनशिप को आधुनिक तरीके से विकसित किया जाएगा। सभी सुविधाएं एसईजेड जैसी ही होंगी। इस पूरे औद्योगिक क्षेत्र को सस्ती दरों पर बिजली उपलब्ध कराएगी।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!