SI, ASI, कांस्टेबल, हेड कांस्टेबल लाइन अटैचः दो पक्षों में विवाद के बाद विद्यार्थी परिषद ने थाने में किया था प्रदर्शन

इंदौर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्रों से अभद्रता करने वाले उप निरीक्षक एएसआई, कांस्टेबल, हेड कांस्टेबल को लाइन अटैच कर दिया है। दो पक्षों के बीच मारपीट के विवाद को लेकर विद्यार्थी परिषद ने थाने में प्रदर्शन किया था।

मामला बाणगंगा थाना क्षेत्र स्थित ओरिएंटल कॉलेज का है जहां पर दो पक्षों में जमकर विवाद हो गया। विवाद के बाद विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारी कार्रवाई की मांग को लेकर थाने पहुंचे जहां पर मौजूद उप निरीक्षक महेश चौहान, एसआई अमर सिंह कांस्टेबल अभिषेक जायसवाल, हेड कांस्टेबल कमल कड़ियां ने विद्यार्थी परिषद के छात्रों के साथ अभद्र व्यवहार किया था। थाने में लगे सीसीटीवी फुटेज में पुलिसकर्मी अभद्रता करते दिखाई दिए। इसके बाद मौके पर पहुंचे वरिष्ठ अधिकारियों ने चारों पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच कर दिया है। विद्यार्थी परिषद के छात्रों ने थाने का घेराव कर लगभग 2 घंटे तक हंगामा किया था। बुधवार को इंदौर में सीएम का कार्यक्रम होने के कारण थाना प्रभारी और सर्कल के वरिष्ठ अधिकारी वीआईपी ड्यूटी में तैनात थे जिसके चलते थाने पर विवाद बढ़ गया।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!