हवा में उड़ते हनुमान, विदेशों जैसी आतिशबाजी और फूलों की बारिश, इंदौर में सीएम का स्वागत देख थम गई निगाहें

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के लिए बुधवार को इंदौर रोड शो में आयोजित किया गया। जन आभार यात्रा के नाम से किए गए इस रोड शो में मुख्यमंत्री ने बड़ा गणपति से राजवाड़ा तक डेढ़ किमी की दूरी तय की। करीब साढ़े पांच बजे बड़ा गणपति से रोड शो शुरू हुआ। इसमें आतिशबाजी देख लोगों को विदेशों की याद आ गई।रथ पर उनके साथ सबसे आगे प्रदेश के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और मंत्री तुलसी सिलावट मौजूद रहे। इनके अलावा महापौर पुष्यमित्र भार्गव और सांसद शंकर लालवानी के साथ विधायक रमेश मेंदोला, उषा ठाकुर, मालिनी गौड़, महेंद्र हार्डिया, मनोज पटेल और अन्य भाजपा नेता मौजूद रहे। रात 8 बजे मुख्यमंत्री ने राजवाड़ा स्थित माता अहिल्या की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर रोड शो का समापन किया। 

cm mohan yadav road show indore jan abhar yatra

रास्ते में सीएम के सामने हवा में उड़ते हुए हनुमान भी पहुंचे।

cm mohan yadav road show indore jan abhar yatra

रास्ते में रथ पर ही सीएम ने चाय की चुस्कियां भी ली

रोड शो के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि अब शहर, प्रदेश और देश में तीनों जगह भाजपा की सरकार है। हम सब मिलकर इंदौर को विश्व का सबसे बेहतर शहर बनाएंगे। हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गरीबों और मजदूरों की दिक्कतों को दूर करने के अभियान में जुटे हैं। 

cm mohan yadav road show indore jan abhar yatra

सीएम को जगह जगह भगवान राम की तस्वीर भेंट की गई

डॉ. यादव का स्वागत करने के लिए बड़ी संख्या में महिलाएं भी समय से पहले रोड शो के मार्ग पर पहुंच गई। कुछ महिलाओं ने राम मंदिर के बड़े स्टिकर हाथ में ले रखे थे। वह इस रोड शो के बहाने रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा से जुड़े कार्यक्रम के लिए भी आभार जता रहीं थी।  

cm mohan yadav road show indore jan abhar yatra

सीएम को गदा भी भेंट की गई

रोड शो के दौरान ब्राह्मण, राजपूत, यादव, पिछड़ा वर्ग समेत अनेकों समाजों ने अपने मंच लगाए। इसी तरह कई व्यापारिक संगठन और शहर की प्रमुख संस्थाओं ने भी अपने मंच तैयार किए।

cm mohan yadav road show indore jan abhar yatra

सीएम को रास्ते में धनुष बाण भी भेंट किए गए।

मुख्यमंत्री मोहन यादव के रोड शो के लिए बड़ा गणपति से राजवाड़ा तक हर 10 फीट की दूरी पर एक स्वागत मंच लगा। शहर के सभी विधायकों, पार्षदों के साथ-साथ सांसद शंकर ललवानी और महापौर पुष्यमित्र भार्गव के समर्थकों ने अपने-अपने अलग स्वागत मंच लगाए।

cm mohan yadav road show indore jan abhar yatra

महिलाओं ने भी जगह जगह स्वागत किया।

डॉ. यादव का स्वागत करने के लिए बड़ी संख्या में महिलाएं भी समय से पहले रोड शो के मार्ग पर पहुंच गई। कुछ महिलाओं ने राम मंदिर के बड़े स्टिकर हाथ में ले रखे थे। वह इस रोड शो के बहाने रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा से जुड़े कार्यक्रम के लिए भी आभार जता रहीं थी।  

cm mohan yadav road show indore jan abhar yatra

रास्ते में हर जगह फूलों की बारिश होती रही

डॉ. मोहन यादव का रोड शो इंदौर की तीन विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरा। बड़ा गणपति से शो शुरू हुआ जो इंदौर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक एक में आता है। यहां से मंत्री कैलाश विजयवर्गीय विधायक हैं। इसके बाद रोड शो इंदौर-4 से गुजरा जहां से पूर्व महापौर मालिनी गौड़ विधायक हैं। इसके बाद रोड शो राजवाड़ा पर खत्म हुआ, जो विधानसभा क्षेत्र क्रमांक तीन का हिस्सा है। यहां से राकेश गोलू शुक्ला विधायक हैं।  

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!