माखनलाल चतुर्वेदी विवि का दौरा करेगा स्टेट प्रेस क्लब

इंदौर। स्टेट प्रेस क्लब, मध्यप्रदेश ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्व विद्यालय के कुलपति डॉ. के.जी. सुरेश का अभिनंदन किया। स्टेट प्रेस क्लब, मध्यप्रदेश के ‘संवाद’ कार्यक्रम में जहां एक ओर पत्रकारिता के बदलते तौर-तरीकों पर चर्चा की गई, वहीं मीडियाकर्मियों के लिए नए प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने पर निर्णय हुए। कुलपति डॉ. के.जी. सुरेश ने कहा कि विश्वविद्यालय पत्रकारिता के उन्नयन के लिए प्रयासरत है। जैसे अन्य विधाओं में बेहतर बनने के लिए प्रशिक्षण का प्रावधान होता है उसी तरह मीडियाकर्मियों को समय के साथ स्वयं को अपग्रेड करते रहना चाहिए।
स्टेट प्रेस क्लब, मध्यप्रदेश और विश्वविद्यालय के बीच भोपाल विश्वविद्यालय के नवीन केम्पस और विभिन्न संकायों के अवलोकन, इंदौर संभाग के आदिवासी अंचल में ग्रामीण पत्रकारों के लिए दो दिवसीय कार्यशाला और इंदौर में एआई, डिपफेंक जैसी नई तकनीक पर सात दिवसीय सर्टिफिकेट कोर्स आयोजित किए जाने पर सहमति बनी। इस अवसर पर संयुक्त संचालक जनसंपर्क डॉ. आर.आर. पटेल, विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. अविनाश वाजपेयी और निदेशक प्रो. बबिता अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित थे। तीनों अतिथियों का दुपट्टा एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर प्रवीण कुमार खारीवाल, नवनीत शुक्ला, कमल कस्तुरी, मनोहर लिम्बोदिया, जीतेन्द्र जाखेटिया, मुकेश मिश्रा, रजनी खेतान, रचना जौहरी, मीना राणा शाह, सोनाली यादव, अभिषेकसिंह सिसौदिया, शैलेन्द्र शुक्ला एवं गौरव चतुर्वेदी आदि मौजूद थे।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!