इंदौर के राजवाड़ा पर मना स्वच्छता के सातवें आसमान को छूने का उत्सव, हजारों लोग पहुंचे, हुई आतिशबाजी

स्वच्छता इंदौर के संस्कारों में शुमार हो चुकी है। यह सातवीं बार सरताज बनकर इंदौर ने साबित कर दिया। गुरुवार को सातवां आसमान छूने का जश्न शहर के हृदय स्थल राजवाड़ा पर मना। दिल्ली से पुरस्कार लेकर लौटे जनप्रतिनिधियों के साथ शहरवासियों ने सफाई के उत्सव की खुशियां बांटीं। इस मौके पर मेयर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि इंदौर के डंका पूरे देश मे फिर बज रहा है। ये पुरस्कार सफाई मित्रों को समर्पित है। इंदौर ने सफाई में नवाचार किए हैं।

ये सिलसिला इस बार भी बरकरार रहेगा। हमें आठवीं बार भी पुरस्कार लाना है। मंत्री तुलसी सिलावट ने कहा कि इंदौर सफाई में एक ब्रांड बन चुका है। दूसरे शहर हमारे सफाई मॉडल का अनुसरण कर रहे हैं। सफाई इंदौर वासियों की आदत बन चुकी है।निगमायुक्त हर्षिका सिंह ने कहा कि जनभागीदारी ही हमारी ताकत है। जनता ने अपनी जिम्मेदारी निभाई। नगर निगम की टीम ने अपना फर्ज निभाया और हम फिर से पहले नंबर पर आए। वहीं इंदौर की जनता ने कहा कि स्वच्छता का अवॉर्ड पर इंदौर का हक है। हर नागरिक सफाई में अपनी भूमिका निभा रहा है। निगम के सफाई कर्मचारियों की जितनी तारीफ की जाए, कम है। लोगों ने जश्न के साथ संकल्प भी लिया कि आठवीं बार भी हम सफाई में नंबर वन रहेंगे। 

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!