भारतीय मूल के अर्थशास्‍त्री अभिजीत बनर्जी को नोबेल पुरस्‍कार, वैश्विक गरीबी को कम करने में योगदान

नई दिल्‍ली: भारतीय मूल के अमेरिकी अर्थशास्‍त्री अभिजीत बनर्जी (Abhijeet Banerjee) को अर्थशास्‍त्र के नोबेल पुरस्‍कार (Nobel Award) से नवाजा गया है. एस्‍थर डुफलो (Esther Duflo) और माइकेल क्रेमर (Michael Cramer) के साथ अभिजीत बनर्जी को ये पुरस्‍कार दिया गया है. वैश्विक गरीबी और भुखमरी को दूर करने में किए गए योगदान के लिए इन तीनों अर्थशास्त्रियों को सामूहिक रूप से ये पुरस्‍कार दिया गया है. एस्‍थर डुफलो, अभिजीत बनर्जी की पत्‍नी हैं.

स्‍वीडिश अकादमी ने पुरस्‍कार की घोषणा करते हुए कहा कि अपने प्रयोगात्‍मक दृष्टिकोण से इन्‍होंने वैश्विक गरीबी को कम करने की दिशा में उल्‍लेखनीय योगदान दिया है. भारत में जन्‍मे अभिजीत बनर्जी अमेरिकी नागरिक हैं. एस्‍थर डुफलो फ्रेंच-अमेरिकी हैं और माइकेल क्रेमर भी अमेरिकी हैं.

अमेरिका की एमआईटी अभिजीत बनर्जी अर्थशास्‍त्र का नोबेल पाने वाले दूसरे भारतीय इकोनॉमिस्‍ट हैं. इससे पहले अमर्त्‍य सेन को अर्थशास्‍त्र के क्षेत्र में उल्‍लेखनीय योगदान के लिए इस पुरस्‍कार से नवाजा जा चुका है. अभिजीत बनर्जी ने कोलकाता के प्रेजीडेंसी कॉलेज और उसके बाद दिल्‍ली की जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी से शिक्षा ग्रहण की है.

अभिजीत बनर्जी (58)
अमेरिका की मेसाचुसेट्स इंस्‍टीट्यूट ऑफ टेक्‍नोलॉजी (MIT) में प्रोफेसर अभिजीत बनर्जी मूल रूप से भारत के पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं. उनका जन्म 21 फरवरी 1961 को मुंबई  में हुआ. उनके पिता और मां दोनों ही अर्थशास्त्र के प्रोफेसर थे. अभिजीत बनर्जी ने अपनी पढ़ाई कोलकाता के साउथ प्वाइंट स्कूल और प्रेसिडेंसी कॉलेज से की. प्रेसिडेंसी कॉलेज से उन्होंने इकोनॉमिक्स की डिग्री ली. इसके बाद वह साल 1983 में दिल्ली की जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी आ गए और यहां से अपना मास्टर्स किया. इसके बाद उन्‍होंने हॉवर्ड यूनिवर्सिटी से पीएचडी की उपाधि ली.  

एस्‍थर डुफलो (47)
एस्‍थर डुफलो का जन्‍म पेरिस में हुआ. वह भी एमआईटी में प्रोफेसर हैं. एमआईटी से ही उन्‍होंने पीएचडी भी की है. अभिजीत बनर्जी से एस्‍थर डुफलो ने 2015 में शादी की.

माइकेल क्रेमर (55)
हॉर्वर्ड यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर हैं और इसी यूनिवर्सिटी से पीएचडी भी की है. पुरस्‍कार के रूप में नौ मिलियन स्‍वीडिश क्रोनर की राशि तीनों ही विजेताओं में बराबर बांटी जाएगी.

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!