ग्राहक बनकर ज्वेलरी शोरूम में घुसे महिला और पुरुष, महिला कर्मचारी का ध्यान भटका कर पार कर दी ढाई लाख की सोने की चेन

इंदौर।  मध्य प्रदेश के इंदौर शहर स्थिरत एक सराफा दुकान में चोरी का मामला सामने आया है। यहां एक महिला और पुरुष सोने के जेवर देखने के बहाने आए। और मौका पाकर गहनों पर हाथ साफ कर दिया। दुकान बंद करने से पहले सारा सामान मिलाया गया तो 35 ग्राम सोना कम पाया गया। जिसके बाद CCTV फुटेज की जांच करने के बाद चोरी का खुलासा हुआ। ज्वेलरी शॉप संचालक के मुताबिक आरोपी 2 लाख 35 हजार का सोना लेकर फरार हो गए हैं। चोरी का यह मामला सामने आया है तुकोगंज थाना क्षेत्र से जहां एक महिला और पुरुष ने इस वारदात को अंजाम दिया है। दोनों आरोपी आज सोने की चेन देखने के बहाने ज्वेलरी दुकान में घुसे। इस दौरान उन्होंने शोरूम कर्मचारी महिला का ध्यान भटका कर वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों ने कभी अंगूठी तो कभी सोने की चेन देखने का बहाना बनाया। और इसी दौरान उन्होंने कम वजन की चेन रखकर अधिक वजन की चेन अपने बैग में डाल दी। इस घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है। जहां महिला बैग में सोने की चेन रखती हुई दिखाई दे रही है। चोरी की वारदात के बाद  ज्वेलर्स शोरूम के मैनेजर ने पुलिस में इसकी शिकायत की। जिसके बाद पुलिस ने धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया। साथ ही आरोपी महिला और युवक की तलाश में जुट गई है। बता दें कि इससे पहले भी इस तरह की घटनाएं शहर में घटित हो चुकी है। 

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!