‘अवैध बाल संरक्षण गृहों पर होगी सख्त कार्रवाई…’, CM मोहन ने अधिकारियों को दिए निर्देश, बहनों के खाते में 10 जनवरी को आएगी लाड़ली बहना योजना की राशि 

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर से वीडियो कान्फ्रेंसिंग से युवा दिवस, मकर संक्रान्ति और लाड़ली बहना योजना के क्रियान्वयन के संबंध में तैयारियों की बैठक ली। इस अवसर पर इंदौर से जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट और भोपाल से मुख्य सचिव वीरा राणा सहित सचिवालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। इस अवसर पर बताया गया कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में बहनों के खातों में 10 जनवरी को राशि अंतरित की जायेगी। पूरे प्रदेश में 10 से 15 जनवरी तक महिला सशक्तिकरण पर आधारित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। साथ ही मकर संक्रान्ति पर्व के दौरान भी विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। युवा दिवस के अवसर पर 12 जनवरी को भी कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इन कार्यक्रमों की विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिये।बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मंशा के अनुरूप 10 से 15 जनवरी तक महिला सशक्तिकरण पर आधारित कार्यक्रमों का आयोजन किया जाये। इस दौरान महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिये क्रियान्वित योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी दी जाये। साथ ही उनके रोजगार पर आधारित कार्यक्रम भी हों। उन्होंने कहा कि युवा दिवस के अवसर पर पूरे प्रदेश में युवाओं के लिये कार्यक्रमों का विशेष आयोजन किया जाये। स्वामी विवेकानन्द जी के विचारों को उनके सांस्कृतिक अवदानों के बारे में परिचर्चाएं, निबंध-लेखन, संभाषण और गोष्ठियां आयोजित की जाये। समाज में स्वामी विवेकानंद विचारों का सामाजिक संगठनों के माध्यमों से व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाये। बैठक में आगामी 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम के बारे में भी चर्चा की गई।बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमारी भारतीय परम्परा में मकर संक्रान्ति पर्व का विशेष महत्व है। इस दिन सूर्य उत्तरायण की ओर जाता है। इस पर्व का जहाँ एक ओर धार्मिक महत्व है वहीं दूसरी ओर उसका वैज्ञानिक महत्व भी है। उन्होंने कहा कि मकर संक्रान्ति पर्व पर परम्परागत खेलों को बढ़ावा देते हुए कार्यक्रम किये जाएं। साथ ही युवाओं को मकर संक्रान्ति का वैज्ञानिक महत्व बताने के लिये भी कार्यक्रम हों। इन कार्यक्रमों में वैज्ञानिकों को भी आमंत्रित किया जाये। भजन मण्डलियों को भी कार्यक्रम में शामिल करें। उन्होंने पतंगबाजी सहित अन्य देशी खेलों के आयोजन के निर्देश भी दिये। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पतंगबाजी में चायना डोर के उपयोग को पूर्णत: प्रतिबंधित किया जाये।

अवैध बाल संरक्षण गृहों पर हो सख्त कार्यवाही

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निर्देश दिये कि पूरे प्रदेश में कोई भी अवैध बाल संरक्षण गृह संचालित नहीं हो। अवैध बाल संरक्षण गृह पाये जाने पर उन्होंने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे इसके लिये सतत निरीक्षण भी करते रहें।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!