ग्वालियर में बीच सड़क पति के बंटवारे को लेकर भिड़ीं 2 पत्नियां, 4 साल से दोनों रह रही हैं साथ

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां दो पत्नियां बीच सड़क पर पति के लिए झगड़ने लगीं. दोनों पत्नियां अपने पति का बंटवारा करने में लगी हुई थी और दोनों बार-बार कह रही थीं कि ‘यह मेरा पति है, यह मेरा पति है.’ यह विवाद इतना बढ़ गया कि आस पास के लोग भी जमा हो गए. इसका झगड़े का वीडियो अब सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है.

बता दें यह मामला पडाव थाना क्षेत्र के जल विहार रोड का है, यहां एक युवक ऑटो को लेकर खड़ा हुआ था. इसी दौरान उसकी पहली पत्नी उसके पास पहुंची और बातचीत कर ही रही थी कि थोड़ी देर बाद दूसरी पत्नी भी वहां पहुंच गई और दोनों आपस में लड़ने लगीं. सबसे रोचक बात यह है कि यह झगड़ा दोनों पत्नियों के बीच इस बात को लेकर हुआ कि पति दिन में किसके साथ रहेगा और रात में किसके साथ रहेगा.

युवक ने साधी चुप्पी
एक महिला ने कहा कि इस युवक के साथ मैं चार साल से रह रही हूं. यह दिन में मेरे साथ रहता है और रात में उस महिला के साथ. वहीं दूसरी महिला का कहना था कि वह भी चार साल से उस युवक के साथ रह रही है. इसी बीच एक शख्स ने युवक से पूछा कि आपकी पत्नी कौन सी है, तो उसने दूसरी महिला की ओर इशारा किया, लेकिन इस पूरे घटना के समय युवक ने कुछ नहीं बोला. 

युवक ने दोनों से मंदिर में की थी शादी
वहीं पहली महिला का कहना था कि युवक ने दोनों से मंदिर में शादी की थी. जानाकरी के अनुसार एक महिला के दो बच्चे हैं, जो इस पूरे घटनाक्रम में उनके साथ ही थे. दोनों पत्नियों के बीच हो रहे झगड़े का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस मामले पर पुलिस का कहना है कि वीडियो उनके पास आया है, लेकिन इसकी शिकायत अभी उनके पास नहीं आई है. अगर शिकायत आती है तो इस मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी.

  • सम्बंधित खबरे

    बाल अपराधों पर कोर्ट सख्तः बच्चों से अश्लील हरकत करने वाले 21 साल के युवक को उम्रकैद, 6 लाख प्रतिकर राशि देने के भी आदेश

     ग्वालियर। मध्यप्रदेश में बाल अपराधों पर कोर्ट ने सख्त रवैया अपनाया है। बालक बालिका से अश्लील हरकत मामले में कोर्ट ने उम्रकैद की सख्त सजा दी है। अश्लील हरकत करने वाले…

    केंद्रीय मंत्री का भतीजा बन ठग रहा था 12Th पास जालसाज,CBI और गृह मंत्रालय के फर्जी आईकार्ड बरामद

     ग्वालियर। अब तक आपने कई ऐसे ठगों को देखा होगा जो खुद को अधिकारी बताकर ठगी की वारदात को अंजाम देते हैं। लेकिन मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक ऐसा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!