30 साल के इंतजार के बाद हुकुमचंद मिल मजदूरों को मिलेगी राहत, CM पहुंच रहे इंदौर, वर्चुअली जुड़ेंगे प्रधानमंत्री

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज यानी सोमवार को इंदौर आ रहे हैं. वे यहां पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर आयोजित किए जा रहे ‘मजदूरों के हित, मजदूरों को समर्पित कार्यक्रम’ में शामिल होंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस कार्यक्रम में वर्चुअल रूप से जुड़ेगे और हुकुमचंद मिल के मजदूरों से संवाद करेंगे. यह कार्यक्रम इंदौर के नंदा नगर क्षेत्र स्थित कनकेश्वरी धाम में आज 25 दिसंबर को सुबह 11 बजे से शुरू होगा. इस अवसर पर हुकुमचंद मिल मजदूरों के तीस वर्ष से पेंडिंग केस में 4 हजार 800 श्रमिकों को राहत मिलेगी और उनके परिवारों के लगभग 25 हजार सदस्य लाभान्वित होंगे.

322 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन और 105 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 8 विभागों के कुल 71 कार्यों का लोकार्पण करेंगे. इन विकास कार्यों की कुल लागत 105.73 करोड़ है. इसी तरह 3 विभागों के विकास कार्यों का भूमिपूज और शिलान्यास भी किया जाएगा. जिनकी कुल लागत 322.85 करोड़ है. आयोजन स्थल पर विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर का भी आयोजन किया जा रहा है. मुख्यमंत्री यादव मंच से केंद्र की महत्वपूर्ण योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ भी वितरित करेंगे. डॉ यादव 175 दिव्यांगजनों को रेट्रोफिटेड स्कूटी का वितरण भी करेंगे. इसी के साथ ही रेडक्रॉस में डोनेशन के लिए रेडक्रॉस एप का भी शुभारंभ किया जाएगा.

30 वर्षों से लंबित चले आ रहे प्रकरण के समझौता प्रस्ताव को मुख्यमंत्री ने किया पास

गौरतलब है कि हुकुमचंद मिल करीब 70 साल सफलता पूवर्क चलने के बाद 1992 में बंद हो गई थी. मिल मजदूर और बैंकों की देनदारियां 30 वर्षों तक न्यायालय और अन्य प्रक्रिया में लंबित रहीं. राज्य शासन ने पहली बार 2022 में पहल की और गृह निर्माण मंडल को समझौता कर, राशि भुगतान का उत्तरदायित्व दिया गया. एक साल के अंदर सभी दावेदारों के साथ समझौता सुनिश्चित कराया गया और श्रमिक यूनियन के साथ भी सहमति सहित समझौता हुआ. उच्च न्यायालय ने समझौता प्रस्ताव को सहमति दी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 19 दिसंबर 2023 को स्वीकृति प्रदान की और 20 दिसंबर को उच्च न्यायालय में राशि जमा कर दी गई.

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!