12 दिन बाद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम को मिलेंगे साथी, आज साढ़े 3 बजे होगा नए मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण

मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने पूर्ण बहुमत से चुनाव जीतते हुए 3 दिसंबर को ही ये बता दिया था कि राज्य में उनकी ही सरकार फिर से बनने वाली है. हालांकि मुख्यमंत्री के चुनाव में ही पार्टी ने लगभग सप्ताह भर का समय लगा लिया. तमाम राजनीतिक चर्चा, कयासों और दावों के बाद आखिरकार बीजेपी के नए मुख्यमंत्री मोहन यादव और उनके सहयोगियों के रूप में दो उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला ने 13 दिसंबर के दिन शपथ ग्रहण की. चुनावी नतीजों के 10 दिनों बाद मध्य प्रदेश को नया मुख्यमंत्री मिला. अब चुनावी नतीजों के 22 दिन और मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण के 12 दिन बाद मध्य प्रदेश को नई कैबिनेट मिलने जा रही है.

जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद बोले सीएम मोहन
मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दिल्ली में मीडिया से बात करते हुए रविवार की रात बताया कि राज्य की नई कैबिनेट का गठन सोमवार को दोपहर साढ़े तीन बजे होने वाला है. यानी आज मध्य प्रदेश को नई कैबिनेट मिल जाएगी. मुख्यमंत्री मोहन यादव दिल्ली दौरे पर हैं. यहां उन्होंने रविवार को भारतीय जनता पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं और केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात की थी. इस मुलाकात के बाद देर रात मीडिया से रूबरू होते हुए उन्होंने राज्य की नई कैबिनेट के शपथ ग्रहण की जानकारी दी.

मध्य प्रदेश में फिर चलेगी डबल इंजन की सरकार
उन्होंने कहा, “दोपहर साढ़े तीन बजे मध्य प्रदेश के नए मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण होगा. मैं मानकर चलता हूं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमें जिस प्रकार से प्रचंड जीत मिली है. हम सब पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी प्रमुख जेपी नड्डा के नेतृत्व में एक बार फिर विकास का डबल इंजन चलाएंगे.” मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दिल्ली में बीजेपी प्रमुख जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद ये बात कही.

मध्य प्रदेश में बीजेपी को मिली विशाल जीत

मध्य प्रदेश में हाल ही में संपन्न होने वाले विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने बंपर जीत हासिल करते हुए बहुमत प्राप्त किया है और फिर एक बार राज्य में सरकार दोहराई है. बीजेपी को विधानसभा चुनाव में 230 में से 163 सीटें हासिल हुईं. वहीं कांग्रेस पार्टी सिर्फ 66 सीटों पर सिमट गई. यानी मध्य प्रदेश में पिछली बार की तुलना बीजेपी को इस बार 54 सीटें ज्यादा मिलीं. वहीं कांग्रेस के हाथों से पिछली बार की तुलना में इस बार 48 सीटें फिसल गईं.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!