वीडियो जारी कर पंडित धीरेंद्र शास्त्री की अपील, बोले- ‘काम छोड़कर राष्ट्रहित में वोट देने जरुर जाएं’

 मध्य प्रदेश में बुधवार (15 नवंबर) को देर शाम चुनाव प्रचार अभियान पर विराम लग गया. प्रदेश की सभी 230 विधानसभा सीटों पर एक चरण में शुक्रवार (17 नवंबर) को मतदान होगा. चुनाव से पहले बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री चुनाव को लेकर एक बड़ा एलान किया है. पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने मध्य प्रदेश के सभी वोटर्स से 17 तारीख को होने वाले मतदान दिवस पर अपने वोट को इस्तेमाल करने की अपील की है. 

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने जारी वीडियो में कहा कि मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को मतदान दिवस मनाया जाना है. उन्होंने कहा कि ”हमारा भारत देश बहुत अद्भुत देश है. यहां पर कई प्रकार के दान हैं, जिनमें अश्वदान, गऊदान, वस्त्रदान और दीपावली महत्सव में दीपदान मनाया गया.” पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि हमें ये बताते हुई बहुत खुशी हो रही है कि मध्य प्रदेश में एक और महोत्सव होने वाला है 17 तारीख को. दरअसल, 17 तारीख को है मतदान, इसलिए आप सभी परिवार जनों, मित्रों और ईष्टजनों से अपील है कि राष्ट्रहित में वोट डालने जरुर जाएं.”

‘सारे काम छोड़ वोट जरुर करें’
वोट को राष्ट्रीय कर्तव्य बताते हुए पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि ”वोट वाले दिन सारे काम छोड़ कर वोट देने जरुर जाएं. सनातन हित के लिए और राष्ट्रहित के लिए आप सभी 17 नवंबर को अपने वोट का इस्तेमाल करें.” इस दौरान पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने मध्य प्रदेश के वोटर्स से वीडियो संदेश जारी कर वोट देने की अपील की है. 

निर्वाचन ने उठाए कई महत्वपूर्ण कदम
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को सफलता पूर्वक संपन्न करने के लिए निर्वाचन आयोग ने कई महत्वपूर्ण कदम उठाएं हैं. जिनमें दिव्यांग, सीनियर सीटिजन वोटर्स के लिए होम वोटिंग की अपील के साथ और मतदान के लिए एयर एंबुलेंस सेवा तैनात की जाएगी. चुनाव के दिन सभी मतदान केंद्रों पर सख्त सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम किया गया है. शुक्रवार (17 नवंबर) को होने वाली वोटिंग के लिए 5.61 करोड़ मतदाता मतदान करेंगे. ये मतदाता प्रदेश की सभी 230 सीटों पर चुनाव लड़ रहे 2534 उम्मीदवार के भविष्य का फैसला करेंगे. मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव का परिणा 3 नवंबर को आएगा.

  • सम्बंधित खबरे

    छतरपुर में फर्जी कंपनियों का डायरेक्टर गिरफ्तार:दो कार समेत 80 लाख की संपत्ति जब्त, म्युचुअल फंड के नाम पर की धोखाधड़ी

    छतरपुर के नौगांव में पुलिस ने फर्जी कंपनियों के डायरेक्टर पंकज यादव को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने भविष्य निधि और म्युचुअल बेनिफिट निधि की फर्जी कंपनियों का डायरेक्टर बनकर…

    बागेश्वर धाम में बड़ा हादसा, टीन शेड गिरने से एक व्यक्ति की मौत, 12 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के छतरपुर के बागेश्वर धाम में गुरुवार की सुबह बड़ा हादसा हो गया. यहां टीन शेड गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!