MP में मतदान को लेकर तैयारियां पूरी: कल होगी वोटिंग, आज पोलिंग पार्टियां होंगी रवाना, मतदान प्रक्रिया के लिए अधिग्रहित होंगे 694 वाहन

भोपाल। मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को होने वाले मतदान को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है। प्रदेश के सभी 65 हजार 523 बूथों पर तैयारी हो चुकी है। आज मतदान दलों को रवाना किया जाएगा। 50 प्रतिशत बूथों से वेबकास्टिंग के जरिए निगरानी होगी। भारत निर्वाचन आयोग वेबकास्टिंग के जरिए सीधी निगरानी करेगा। आयोग सोशल मीडिया की भी मॉनिटरिंग करेगा।

15 नवंबर शाम 6 बजे चुनाव प्रचार थम गया है। अब प्रत्याशी डोर टू डोर कैंपेन करेंगे। सोशल मीडिया के प्रचार, बाहरी लोगों के रुकने, शराब कारोबार पर भी प्रतिबंध लगाया गया है। शहर की सीमाओं को भी सील कर दिया गया है। शहर के बाहरी रास्तों पर पुलिस फोर्स तैनात की गई है। निष्पक्ष चुनाव के लिए प्रशासनिक अमला मैदान में उतरेगा।

मतदान प्रक्रिया के लिए अधिग्रहित होंगे 694 वाहन

राजधानी भोपाल में मतदान प्रक्रिया के लिए आज से 694 वाहन अधिग्रहित होंगे। इनमें स्कूली बसें भी शामिल है। 694 वाहनों में 456 स्कूली और 150 बीसीएलएल की बसें शामिल है। जिले के 2249 पोलिंग बूथों पर मतदान दलों को मतदान सामग्री लेकर भेजा जाएगा। चुनाव कार्य में लगे 185 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 14 आरओ और एआरओ, 18 मास्टर ट्रेनर और ऑब्जर्वर को गाड़ियां उपलब्ध कराई जाएंगी। स्कूल-कालेज के अलावा टूरिस्ट बसों को भी अधिग्रहित किया जाएगा। ये वाहन 17 नवंबर को मतदान दलों को वापस लाल परेड मैदान तक छोड़ने तक अधिग्रहित रहेंगे।

आज पोलिंग पार्टियां होंगी रवाना

आज सुबह 8:00 बजे से ईवीएम वितरण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। जीपीएस लगी गाड़ियों से मतदान दल रवाना होंगे। भोपाल जिले में कुल 2049 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। शुक्रवार सुबह 7:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक मतदान की प्रक्रिया चलेगी। विधानसभा चुनाव ड्यूटी में लगभग 16000 अधिकारी कर्मचारी तैनात किए गए हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!