कीर्ति आजाद हो सकते हैं दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष

नई दिल्ली दिल्ली कांग्रेस को जल्द ही नया अध्यक्ष मिल जाएगा। दिल्ली कांग्रेस की अध्यक्ष और दिल्ली की पूर्व सीएम शीला दीक्षित के निधन से खाली हुए इस पद को भरने के लिए कांग्रेस हाईकमान काफी सक्रियता से विचार कर रहा है। कांग्रेस में शीला दीक्षित के उत्तराधिकारी की तलाश से जुड़ी इस कवायद में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी खुद दिलचस्पी ले रही हैं। जनवरी में होने वाले आगामी दिल्ली चुनाव को देखते हुए कांग्रेस हाईकमान काफी समय से खाली इस पद को अब बहुत जल्द भरने की तैयारी कर रहा है।

बताया जाता है कि प्रदेश अध्यक्ष को लेकर पिछले कुछ हफ्तों में सोनिया गांधी ने करीब 50 नेताओं से बातचीत और मशविरा किया है। इनमें प्रदेश के नेताओं से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक के नेता शामिल हैं। नए अध्यक्ष के तौर पर जो संभावित नाम चल रहे हैं, उनमें दिल्ली कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष जेपी अग्रवाल, अरविंदर सिंह लवली, अजय माकन से लेकर लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी से कांग्रेस में आए पूर्व क्रिकेटर व पूर्व सांसद कीर्ति आजाद से लेकर शीला दीक्षित के बेटे सांसद संदीप दीक्षित तक का नाम शामिल है। इसके अलावा, कांग्रेस के तीन कार्यकारी अध्यक्ष देवेंद्र यादव, लिलोठिया और हारून यूसुफ भी अध्यक्ष पद की दौड़ में शामिल बताए जा रहे हैं।

दिल्ली अध्यक्ष के लिए कीर्ति आजाद का नाम सबसे आगे
हालांकि इस दौड़ में कीर्ति आजाद का नाम सबसे आगे चल रहा है। इसके पीछे उनके पिता और सीनियर कांग्रेस नेता व बिहार के पूर्व सीएम भागवत झा आजाद के पूर्व पीएम राजीव गांधी से संबंध के अलावा प्रदेश में जारी गुटबाजी भी मानी जा रही है। पार्टी के भीतर एक राय है कि गुटबाजी को रोकने के लिए किसी नए को मौका दिया जाए।

कीर्ति आजाद से सोनिया गांधी ने की लंबी बातचीत
बताया जाता है कि पिछले दिनों सोनिया गांधी ने कीर्ति आजाद से फोन पर लंबी बातचीत की। चर्चा है कि दिल्ली के प्रभारी पीसी चाको ने हाल ही अपनी तरफ से संभावित दावेदारों की एक सूची सोनिया गांधी को सौंपी है। कहा जा रहा है कि इस बारे मे आखिरी फैसला सोनिया गांधी लेंगी।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!