कांग्रेस कर रही है कश्मीर मुद्दे का अंतरराष्ट्रीयकरण, राहुल गांधी जवाब दें: अमित शाह

मुंबई । राष्ट्रीय अधयक्ष और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के दौरान रैली में कांग्रेस पर कश्मीर मुद्दे का अंतरराष्ट्रीयकरण करने का आरोप लगाया है। शाह ने कहा कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को कश्मीर मुद्दे पर अपना स्टैंड साफ करना चाहिए। शाह ने कहा, गुरुवार को एक फोटो आई जिसमें कमल धालीवाल कांग्रेस पार्टी के ओवरसीज अध्यक्ष और राहुल गांधी के नजदीकी ने लेबर पार्टी के साथ फोटो खिंचावकर बताया की कश्मीर में हालत ठीक नहीं है। कश्मीर हमारा आंतरिक मसला है लेकिन कांग्रेस इसका अंतरराष्ट्रीयकरण कर रही है। उन्होंने कहा, राहुल गांधी आप स्पष्ट करें कश्मीर मामले को आपका क्या स्टैंड है। 
शाह ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और एनसीपी अपनी वोटबैंक की राजनीति के लिए 370 को हटाने का विरोध करती रही हैं। उन्होंने कहा,70 साल से आतंकवाद के कारण कश्मीर में 40 हजार से ज्यादा लोग मारे गए लेकिन कांग्रेस और एनसीपी अपनी वोटबैंक की राजनीति के लिए 370 को हटाने का विरोध करती रही। मगर बीजेपी के लिए देश की सुरक्षा, हमारी सरकारों से ज्यादा महत्वपूर्ण है, इसकारण हमारी सरकार 370 हटाई। 
शाह ने कहा, जब अनुच्छेद 370 पर बहस हो रही थी तब कांग्रेस के नेता गुलाम नबी आजाद कहते थे कि 370 हटाने से कश्मीर में खून की नदियां बह जाएंगी। मगर मैं आज कांग्रेस के नेताओं को कहना चाहता हूं कि 370 हटने के बाद खून की नदियां क्या, खून का एक कतरा भी नहीं बहा है। केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा ‘कांग्रेसी कह रहे हैं कि 370 हटाने से महाराष्ट्र वालों को क्या मतलब। मैं यहां की जनता को पूछना चाहता हूं कि कश्मीर भारत का अभिन्न अंग हो ये आप चाहते हैं या नहीं? सिर्फ महाराष्ट्र ही नहीं देश की समग्र जनता चाहती है कि कश्मीर भारत का अभिन्न अंग बना रहे। 

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!