सुषमा स्वराज की राह पर विदेश मंत्री एस जयशंकर, Twitter पर मांगी मदद तो मिला ये जवाब

विदेश मंत्री (External Affairs Minister) एस जयशंकर (S. Jaishankar) की ओर से उठाए गए एक कदम ने लोगों के दिलों में एक बार फिर दिवंगत नेता और पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज (Sushma Swaraj) की यादें ताजा कर दीं. दरअसल सोशल मीडिया (Social Media) पर कुवैत (Kuwait) में फंसी एक महिला को हिंदुस्तान लाने की गुहार लगाई थी, जिसके बाद विदेश मंत्रालय ने महिला को भारत लाने की कवायद तेज कर दी है. यह महिला नौकरी दिलाने वाले एजेंटों के झांसे में आकर कुवैत तो पहुंच गई लेकिन वहां से अब उसे आने नहीं दिया जा रहा है. महिला की मदद के लिए आगे आए भारतीय दूतावास ने महिला को आश्रय गृह में रखा है.  विदेश मंंत्री एस जयशंकर ने ट्विटर (Twitter) पर मदद की गुहार लगाए जाने पर प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए महिला को मदद का भरोसा दिलाया है.

दरअसल ट्विटर पर एक शख्स ने विदेश मंत्री को ट्वीट करते हुए लिखा, डॉ एस जयशंकर, कुवैत में फंसी राजी जॉन स्टीफेन नाम की महिला के मामले को देखिए. वह गुरदासपुर की रहने वाली है. कुवैत में एजेंटों के चलते उसे वहां पर काफी तंग किया जा रहा है. महिला के परिवार ने मुझसे संपर्क किया है. महिला की स्वदेश वापसी की आशा और कामना करता हूं.
इस ट्वीट का जवाब देते हुए विदेश मंत्री ने कहा, राजी जॉन को कुवैत स्थित भारतीय दूतावास ने सुरक्षित रूप से एक महिला आश्रय गृह में रखा गया है. उनकी स्वदेश वापसी के लिए हम स्थानीय अधिकारियों के साथ काम कर रहे हैं.इसी तरह की मदद एक और व्यक्ति ने भी लगाई. उन्होंने लिखा फुकेट में एक हादसे में मारी गई एक भारतीय महिला का शव स्वदेश लाने में मदद करने की गुहार लगाई है. इस पर मंत्री ने कहा, थाईलैंड स्थित हमारा दूतावास शोकाकुल परिवार के संपर्क में है और इस मुश्किल घड़ी में उन्हें हर सहायता मुहैया की जा रही है.गौरतलब है कि पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को विदेश में फंसे भारतीयों की मदद के लिए हमेशा याद किया जाता रहेगा. जब कभी भी किसी भारतीय को विदेश में किसी भी तरह की दिक्कत होती थी उस समय सुषमा स्वराज उनकी मदद के लिए आगे आ जाती थीं और उनकी हर मुमकिन मदद करने की कोशिश करती थीं.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!