इंदौर में पीएम नरेंद्र मोदी का रोड शो आयोजित किया गया,भाजपा प्रत्याशियों को जिताने का आवाहन किया

विधानसभा चुनाव के लिए इंदौर में पीएम नरेंद्र मोदी का रोड शो आयोजित किया गया। लगभग डेढ़ किमी लंबे इस रोड शो को शहर के सबसे प्रमुख बाजारों के बीच में रखा गया। रोड शो के चारों तरफ सघन बस्ती और बाजार क्षेत्र था। लाखों लोगों की भीड़ के बीच पीएम मोदी लगभग 40 मिनट तक रहे। लोगों की यह भीड़ पीएम मोदी से सिर्फ 10 से 20 फीट की दूरी पर थी। इन सबके बावजूद इतनी पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था थी कि पूरे रोड शो के दौरान पीएम मोदी की गाड़ी की तरफ एक कंकड़ भी नहीं उछला। चुनाव प्रचार के अंतिम दौर में भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी। प्रदेश भर में केंद्र स्तर के मंत्रियों व नेताअेां ने चुनावी सभाएं ली, जबकि  प्रदेश के अब तक के चुनावी अभियान का सबसे बड़ा रोड शो इंदौर में हुआ। भगवा थीम पर हुए इस रोड शो में प्रधानमंत्री भगवा रंग की पहाड़ी टोपी पहने हुए थे और पूरे साढ़े तीन किलोमीटर लंबे मार्ग को भगवा काॅरिडोर बनाया गया।

शाम साढ़े छह बजे बड़ा गणपति के दर्शन कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुली जीप में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा के साथ सवार हुए। 50 मिनट के इस रोड शो में बड़ा गणपति से लेकर मल्हारगंज, राजवाड़ा तक मोदी की एक झलक पाने के लिए हजारों लोगों की भीड़ उमड़ी। इनमें महिलाएं व युवा भी शामिल थे। प्रधानमंत्री पर लोग फूल बरसा रहे थे और वे दोनो हाथों से लोगो का अभिवादन करते हुए चल रहे थे। रोड शो राजवाड़ा पर खत्म हुआ। यहां प्रधानमंत्री ने अहिल्या प्रतिमा पर जाकर माला चढ़ाई। राजवाड़ा पर भाजपा नेताअेां ने भी प्रधानमंत्री से मुलाकात की। इसके बाद वे एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गए।

मुस्लिम समाज की महिलाओं ने तीन तलाक खत्म करने के लिए दिया धन्यवाद

इंदौर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो के दौरान मुस्लिम समाज की महिलाएं बड़ी संख्या में पहुंची। उन्होंने बताया कि तीन तलाक और लाड़ली बहना योजना ने समाज की महिलाओं को मजबूत बनाया है और जीवन जीने की एक नई दिशा दी है। भाजपा की योजनाओं की वजह से मुस्लिम महिलाओं को सम्मान मिला है। मोदी जैसे ही बड़ा गणपति से थोड़ा आगे पहुंचे तो मुस्लिम समाज के मंच पर बड़ी संख्या में महिलाओं युवतियों और बच्चियों ने उनका स्वागत किया। उनके हाथ में धन्यवाद मोदी के पोस्टर थे और सभी ने फूलों की वर्षा कर उनका स्वागत किया।

आइए जानते हैं कैसे बनाया गया पीएम मोदी का अभेद्य सुरक्षा घेरा-

पांच दिन पहले से हर घर को स्कैन किया
सुरक्षा बलों ने पांच दिन पहले से रोड शो के आसपास के हर घर को स्कैन किया। हर सदस्य का आधार कार्ड, मोबाइल नंबर आदि लिए गए। घरों की पूरी तलाशी ली गई। कई घरों में यह तलाशी दो से तीन बार भी हुई। 

गैस की टंकी और घासलेट, पेट्रोल भी ले गए
रोड शो के आसपास के घरों में एक भी गैस की टंकी नहीं रखने दी गई। सभी घरों से सुरक्षा बलों ने गैस टंकी निकाल दी और लोगों को पर्ची बनाकर दी। इसके साथ घासलेट, पेट्रोल जैसे ज्वलनशील पदार्थों को भी बाहर किया गया। लोगों से यह भी कहा गया कि यदि वे अपनी गैस टंकी और ज्वलनशील पदार्थ कहीं दूर किसी परिचित के यहां रख सकते हैं तो रख दें रोड शो के बाद में वापस ले सकते हैं। 

नो फ्लाइ जोन घोषित किया
पीएम मोदी के रोड शो के दौरान नो फ्लाइ जोन घोषित किया गया। किसी भी तरह के प्लेन, हैलिकाप्टर के निकलने पर प्रतिबंध लगा दिया गया। इससे आसामानी रास्तों से सुरक्षा पुख्ता हुई। 

भाजपा कार्यकर्ता बनकर भीड़ में और नागरिक बनकर घरों में रहे सुरक्षाकर्मी
सबसे जरूरी बात यह थी कि रोड शो में बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता पहुंचेंगे। इसके साथ आसपास के घरों में और छतों पर भी लोग बड़ी संख्या में खड़े रहेंगे। इसके लिए कैसे सुरक्षा इंतजाम होंगे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बड़ी संख्या में सुरक्षाबल भीड़ में शामिल रहे। सुरक्षाकर्मी भाजपा कार्यकर्ता बनकर भाजपा के गुटों में शामिल हुए और आम नागरिक बनकर घरों और छतों पर मौजूद रहे। हर नागरिक की गतिविधी पर पूरी नजर रखी गई। 

पांच दिन से हर मूवमेंट पर नजर
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि रोड शो के क्षेत्र में पांच दिन पहले से बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी सिविल ड्रेस में घूम रहे थे। हर दुकान, बाजार और घर में वे आना जाना कर रहे थे ताकि नागरिकों के मूवमेंट पर नजर रख सकें। इससे आसपास का पूरा क्षेत्र अच्छे से स्कैन होता रहा। 

पत्रकारों के माइक, कैमरे से लेकर फूल और झंडों की थैली भी स्कैन हुई
रोड शो से पहले पीएम मोदी तक पहुंचने वाले हर रास्ते पर स्कैनिंग मशीनें लगाईं गई। कोई भी तकनीकी उपकरण जांच के बिना अंदर नहीं आने दिया गया। पत्रकारों के माइक, कैमरे, फूलों और झंडों की थैली और हर सामान को स्कैन किया गया। हर नागरिक चाहे वह महिला हो या पुरुष रोड शो के दौरान पूरी जांच के बाद ही अंदर आ सका। 

पूरे क्षेत्र में लगे स्कैनिंग डिवाइस
रोड शो के आसपास के पूरे क्षेत्र में स्कैनिंग डिवाइस लगाए गए। यह स्कैनिंग डिवाइस आसपास किसी भी ज्वलनशील पदार्थ या बंदूक, कारतूस आदि को स्कैन करके अलर्ट कर देते हैं। भीड़ के आसपास कुछ दूरी पर हर जगह इन्हें फिट किया गया। 

अधिक फूल फेंकना भी संभव नहीं, चार सुरक्षा घेरे बनाए गए
रोड शो के आसपास जहां लोगों के खड़े होने की जगह थी वहां पर चार सुरक्षा घेरे थे। जनता और पीएम मोदी के बीच पहले बैरिकेड्स फिर पुलिस फिर बैरिकेड्स और फिर एनएसजी का घेरा था। जो फूल फेंके जा रहे थे उन्हें भी पुलिस और एनएसजी का घेरा बार बार चेक कर रहा था। 

इन सुरक्षा एजेंसियों ने संभाली कमान
एनएसजी Spg (स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप), एसपीजी Nsg (नेशनल सिक्यूरिटी गार्ड), इन्टेलिजेंस ब्यूरो, क्राइम ब्रांच, साइबर क्राइम पुलिस, इंदौर पुलिस, नगर निगम

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!