सुब्रत रॉय के निधन से शोक में डूबा बॉलीवुड, कई सितारों ने सहाराश्री को दी श्रद्धांजलि

राजनेताओं से लेकर बॉलीवुड तक अपनी पहुंच रखने वाले सहारा ग्रुप के चेयरमैन सुब्रत राय सहारा का मंगलवार को मुंबई में निधन हो गया। उन्होंने 75 वर्ष की आयु में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। सहारा समूह ने एक बयान जारी कर कहा, दुख के साथ हम सहारा इंडिया परिवार के मैनेजिंग वर्कर और अध्यक्ष सुब्रत राय सहारा के निधन की सूचना देते हैं। एक दूरद्रष्टा और प्रेरक व्यक्तित्व के मालिक सहारा श्री का निधन रात 10.30 बजे हृदयाघात (कार्डियक अरेस्ट) के कारण हुआ। बयान में कहा गया है कि राय कैंसर से जूझ रहे थे जो शरीर में फैल गया था। इसके अलावा उन्हें रक्तचाप और मधुमेह की भी समस्या थी। उन्हें 12 नवंबर को तबीयत ज्यादा खराब होने पर कोकिला बेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था।सहाराश्री की मौत की खबर ने व्यापार उद्योग के साथ-साथ हिंदी सिनेमा इंडस्ट्री को भी गहरा सदमा दिया है। राजनेताओं से लेकर बिजनेसमैन तक उनकी मौत पर शोक व्यक्त कर रहे हैं। वहीं उनके निधन से इंडस्ट्री को भी झटका लगा है। ऐसे में तमाम बॉलीवुड सितारों ने भी सुब्रत रॉय के निधन पर शोक व्यक्त किया।सुब्रत रॉय के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए हिंदी सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री मनीषा कोइराला ने लिखा, ‘वह शख्स जिसने अपने संघर्षमय जीवन में कभी हार नहीं मानी। प्रिय महोदय सहाराश्री की आत्मा को शांति मिले।उन्होंने सहारा वन मोशन पिक्चर्स की स्थापना और विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सहारा इंडिया परिवार की छत्रछाया में सहारा वन मोशन पिक्चर्स फिल्म निर्माण और वितरण में शामिल हो गया। सहारा समूह ने भारत में मीडिया और मनोरंजन क्षेत्र की क्षमता और प्रभाव को पहचाना और इस क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी बनने की कोशिश की। सहाराश्री के व्यावसायिक कौशल और रणनीतिक दृष्टि ने सहारा वन मोशन पिक्चर्स के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिसने व्यापक दर्शकों की जरूरतों को पूरा करने के लिए विभिन्न शैलियों की विविध प्रकार की फिल्मों के निर्माण पर ध्यान केंद्रित किया।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!