इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर विधानसभा में चुनाव प्रचार के दौरान कार्यकर्ता और पड़ोसी भिड़ गए। बीजेपी की सभा में कैलाश विजयवर्गीय के पहुंचने के पहले जमकर मारपीट हुई। साथ ही लोगों ने एक दूसरे पर कुर्सियां भी फेंकी। मौके पर मौजूद पुलिस ने लोगों को शांत कराने की कोशिश की लेकिन विवाद बढ़ता ही चला गया। काफी मशक्कत के बाद सभी को शांत कराकर विवाद सुलझाया गया। आज इंदौर विधानसभा क्षेत्र 1 से बीजेपी प्रत्याशी कैलाश विजयवर्गीय के समर्थन में बीजेपी ने एक सभा का आयोजन किया था। इस दौरान बड़ी संख्या में आस पड़ोस के लोग और बीजेपी कार्यकर्ता मौजूद थे। इस कार्यक्रम में शामिल होने कैलाश विजयवर्गीय को भी आना था लेकिन उनके पहुंचने से पहले ही सभा स्थल में युद्ध जैसा माहौल हो गया।









