घर से मतदान कर सकेंगे बुर्जुग और दिव्यांग, कुछ ऐसी है व्यवस्था

इंदौर जिले में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिये गए दिशा-निर्देश अनुसार 80 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों और दिव्यांग मतदाताओं को घर बैठे मतदान की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। जिले में 4 हजार 666 दिव्यांग एवं बुर्जुग मतदाताओं द्वारा घर से मतदान करने का विकल्प चुना गया है।

मतदान की प्रक्रिया सोमवार 6 नवंबर से प्रारंभ होगी। इनके मतदान का सिलसिला 9 नवंबर तक जारी रहेगा। सम्पूर्ण मतदान प्रक्रिया की गोपनीयता एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मतदान प्रक्रिया की वीडियो रिकार्डिंग की जायेगी। जिले में 80 वर्ष से अधिक आयु एवं दिव्यांगों के मतदान की प्रक्रिया 06 नवम्बर से 09 नवम्बर 2023 तक होगी।

बुर्जुग और दिव्यांग करेंगे मतदान

मतदान दलों को मतदान सामग्री का वितरण 06 नवम्बर 2023 को प्रातः 6 बजे से श्री अटल बिहारी वाजपेई कॉलेज (आर्ट्स एंड कॉमर्स कॉलेज) इंदौर से किया जायेगा एवं मतदान दल के लौटने के उपरांत बैलेट पेपर प्रशासनिक संकुल भवन के जिला कोषालय कार्यालय में जमा किया जायेगा। अभ्यर्थियों को पोस्टल बैलेट के जमा होने तथा प्राप्त करने की जानकारी रिटर्निंग अधिकारी द्वारा दी जायेगी। अभ्यर्थी चाहे तो अपना प्रतिनिधि (जिसमे बी.एल.ए. भी शामिल हैं) इस प्रक्रिया को देखने के लिए नियुक्त कर सकते हैं। इसकी सूचना अभ्यर्थी रिटर्निंग अधिकारी को देना होगी। मतदाताओं को बी.एल.ओ. के माध्यम से मतदान के दिनांक एवं समय की सूचना पृथक से दी जायेगी। राजनीतिक दलों या अभ्यर्थियों या उनके अधिकृत व्यक्ति उपस्थित रह सकेंगे।

चुनाव कार्य में लगे हुए अधिकारियों/कर्मचारियों की संख्या जिले में लगभग बीस हजार है, जिसमें पुलिस बल मतदान कार्य में लगे अधिकारी/कर्मचारी होमगार्ड, ड्राइवर, कंडक्टर आदि जिनकी ड्यूटी चुनाव कार्य में लगी हुई है, उक्त कर्मचारी (पुलिस को छोड़कर) होल्कर साइंस कॉलेज, इंदौर फेसिलिटेशन सेंटर पर प्रशिक्षण के दौरान 08 नवम्बर 2023 से 11 नवम्बर 2023 तक मतदान कर सकेंगे। पुलिस अधिकारी/कर्मचारी 09 नवम्बर 2023 से 11 नवम्बर 2023 तक समय प्रातः 09 से 12 बजे तक मतदान फेसिलिटेशन सेंटर में कर सकेंगे। ऐसे कर्मचारी जिनकी निर्वाचन ड्यूटी इंदौर से भिन्न जिलों में लगी है, परंतु वे वोटर इंदौर जिले के है, वे भी 09 नवम्बर 2023 से 11 नवम्बर 2023 के बीच उक्त फेसिलिटेशन सेंटर में वोट डाल सकेंगे।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!