सिवनी में बोले पीएम मोदी, एमपी के मन में भाजपा है और मोदी के मन में एमपी 

सिवनी। मध्य प्रदेश  में विधानसभा चुनाव प्रचार अपने चरम पर पहुंच चुका है। यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार 5 नवंबर को चुनावी सभा संबोधित करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश के मन में भाजपा है, मोदी के मन में एमपी है और जनता जनार्दन ने मोदी को जिताने की गांरटी ली है। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि एक बार फिर मध्य प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी। सिवनी की सभा में प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।  
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मध्य प्रदेश को निरंतर विकास चाहिए, मध्य प्रदेश को लगातार सुशासन चाहिए। इसके लिए मध्य प्रदेश के मन में भाजपा है। मोदी के मन में एमपी है और जनता जनार्दन ने मोदी को जिताने की गांरटी ली है।  उन्होंने सभा में उपस्थित जन समूह को देखते हुए कहा, यह नजारा, ये जनता-जर्नादन की गारंटी है, भाजपा को जिताने की. यह विजय की गारंटी है, जनता जनार्दन के आशीर्वाद से निकली हुई गारंटी है। इसके साथ ही पीएम मोदी ने कहा कि मैंने आचार्य विद्यासागर जी का आशीर्वाद लिया, आज का दिन मेरे लिए शुभ है। उन्होंने कहा कि 30 साल बाद कोई प्रधानमंत्री यहां आया है और यह सौभाग्य भी मुझे ही मिला है। उन्होंने कहा  कि मध्य प्रदेश एक स्वर से कह रहा, भाजपा है तो भरोसा है, भाजपा है तो विकास है। 
कांग्रेस पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस चुनाव नहीं लड़ रही है, वह चुनाव लड़ने का ढोंग कर रही है। असल में उसे मालूम है कि चुनाव तो उसे जीतना ही नहीं है।  उन्होंने कहा कि कोरोना काल से लेकर अब तक हमने 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन उपलब्ध कराया और मध्य प्रदेश में करीब 5 करोड़ लोगों के घर में मुफ्त राशन पहुंचाया गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री अन्न योजना तो एक महीने बाद दिसंबर में ही बंद हो रही थी, लेकिन मैं गरीब के दर्द को महसूस करता हूं, इसलिए निश्चय किया है कि आने वाले 5 सालों के लिए मुफ्त राशन दिया जाता रहेगा। 
उन्होंने कहा कि 2014 से पहले तक कांग्रेस का एक-एक घोटाला लाखों-करोड़ों का होता था, अब भाजपा सरकार में घोटाले नहीं होते। घोटालेबाज कांग्रेस सरकार और भाजपा सरकार में सबसे बड़ा यही अंतर है। प्रधानमंत्री मोदी ने किसानों के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि कांग्रेस ने छोटे किसानों के लिए कोई योजना नहीं बनाई। भाजपा के बेहतर प्रयासों के बीच कांग्रेस कर्ज माफी की घोषणा करती है। हद यह है कि कांग्रेस ने 10 दिन मांगे थे, लेकिन डेढ़ साल में भी कर्ज माफ नहीं कर पायी। जब केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी तब धान का समर्थन मूल्य 1300 रुपए था और जब भाजपा की सरकार आई तो 2200 रुपए हो गया। 

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!