एमपी में कांग्रेस की सरकार बनाने के दावे पर बोले सिंधिया, ‘मुंगेरी लाल के हसीन सपने’

ग्वालियर: प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर ग्वालियर आए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पत्रकारों से बात की और कांग्रेस द्वारा सरकार बनाए जाने के किए गए दावे को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया दी. सिंधिया ने कहा कि कांग्रेस के नेता मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रहे हैं. 

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा, ”मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रहे हैं. किशोर कुमार का गाना पता है न. अरे भइया यह पब्लिक है सब जानती है जो अंदर है वह बाहर है. यही तो अहंकार है कांग्रेस का.जनता जाए भाड़ में, हम तो सरकार बना रहे हैं. फलाने को मंत्री बना रहे हैं, फलाने को कैबिनेट बना रहे हैं. यही अहंकार है जिसका सत्यानाश जनता 17 नवंबर को करेगी.”

कमलनाथ को लेकर यह बोले सिंधिया
ज्योतिरादित्य ने रविवार को एक चुनावी रैली को भी संबोधित किया और कमलनाथ पर हमला बोला. सिंधिया ने कहा, ”कमलनाथ जी की सरकार “तीन सी (3C)” की सरकार थी – कट की सरकार, कमीशन की सरकार और करप्शन की सरकार. जिसने लोगों के साथ वादा खिलाफी की. जब सिंधिया परिवार के मुखिया को ललकारा तो…. समझ गए ना.” 

सिंधिया और कमलनाथ के बीच बयानों का वार
बता दें कि चुनावी रैली में सिंधिया कांग्रेस पर लगातार हमलावर हैं. उन्होंने कुछ दिन पहले यह दावा किया था कि कांग्रेस में रहते हुए उनसे पार्टी ने फर्जी सर्टिफिकेट बंटवाए थे. सिंधिया ने कहा, ” किसान माफी योजना और ऋण माफी योजना के 26 लाख फर्जी सर्टिफिकेट बंटवाए मेरे हाथ से भी बंटवाए गए थे. पुरानी कहावत है झूठ बोले कौआ काटे.” इस पर आगे कमलनाथ ने भी पलटवार करते हुए कहा था कि सिंधिया खुद को कौआ बुलाएं या पीला, जनता सब जानताी है. कमलनाथ ने कहा कि सिंधिया कुछ भी कहें, जनता जानती है कि हमारी सरकार से उन्होंने किस प्रकार के फायदे लिए थे. 

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!