कांग्रेस प्रत्याशियों को राहुल से ज्यादा प्रियंका से आश

भोपाल। आने वाले सप्ताह चुनाव प्रचार के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है, क्योंकि इसके बाद दीवाली की छुट्टियां रहेंगी और जिस हिसाब से दोनों ही पार्टियों ने चुनाव प्रचार कर प्लान बनाया है, उसके हिसाब से बड़े नेताओं की सभा भी इसी सप्ताह होना है। कांग्रेस के प्रत्याशियों की डिमांड इस बार राहुल गांधी से ज्यादा प्रियंका गांधी को लेकर है, लेकिन सामने खुलकर कोई नहीं कह रहा है। वैसे सोमवार को प्रियंका गांधी आ रही है और हो सकता है कि इस सप्ताह एक या दो सभा उनकी इंदौर में और हो प्रियंका गांधी विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 5 में कांग्रेस प्रत्याशी सत्यनारायण पटेल के समर्थन में एक बड़ी सभा को संबोधित करने आ रही हैं।
यूं तो प्रदेश में स्टार प्रचारकों के लिए नेताओं की फौज तैयार की गई है, जिसमें सोनिया गांधी, राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े भी हैं, लेकिन सबसे ज्यादा डिमांड प्रियंका गांधी वाड्रा की आ रही है। प्रियंका की सभा की डिमांड 3 नंबर में भी हैं। ग्रामीण क्षेत्रों के प्रत्याशी भी चाह रहे हैं कि वे एक बड़ी सभा लें। वैसे सांवेर में प्रियंका का प्रोग्राम तय है। दूसरे नंबर पर कमलनाथ और दिग्विजसिंह जैसे प्रदेश के नेता हैं, लेकिन दिग्गी फिलहाल सभा नहीं ले रहे हैं, लेकिन कमलनाथ जरूर एक दिनी रोड शो पर इंदौर आ सकते हैं। हालांकि अभी पीसीसी की ओर से किसी बड़े नेता के आने की जानकारी नहीं है।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!