राफेल से डरा पाकिस्तान, हम हथियारों की रेस में शामिल नहीं

इस्लामाबाद। भारतीय वायुसेना को मिले लड़ाकू विमान राफेल को लेकर पाकिस्तान बेचैन हो गया है। यह बेचैनी गुरुवार को पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय की साप्ताहिक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दिखाई दी। राफेल पर पूछे गए सवाल पर पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने राफेल से नहीं डरने की बात कही। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मोहम्मद फैसल ने कहा, हम इसपर पहले भी बात कर चुके हैं। हमारा रुख वहीं है, पाकिस्तान किसी हथियार की रेस में शामिल होने को तैयार नहीं हैं। हमारी सरकार का फोकस डिवेलपमेंट, एजुकेशन, हेल्थ आदि हैं।’ 
डरे पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता फैसल ने कहा,हम सारी दुनिया को कहते हैं कि इस इलाके को हथियारों की रेस में न धकेलें। अगर कहीं जरूरत पड़ी तो हम अपनी रक्षा करना जानते हैं,चाहे वह राफेल हो या कई भी हो।’ फैसल ने फिर से कश्मीर का मुद्दा उठाते हुए भारत पर कई तरह के आरोप भी लगाए। 
करतारपुर साहिब गलियारे एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि गलियारे के उद्घाटन समारोह के लिए भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को औपचारिक तौर से निमंत्रण भेजा गया है। उन्होंने कहा कि गलियारे का काम पूरे जोर-शोर से चल रहा है और यह तय समय पर पूरा हो जाएगा। इसका उद्घाटन उसी तारीख को होगा जिसका वादा प्रधानमंत्री इमरान खान ने किया था। एक अन्य सवाल के जवाब में प्रवक्ता ने कहा कि पाकिस्तान, इस्लामाबाद में होने वाले दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (दक्षेस) के शिखर सम्मेलन की तारीखों पर काम कर रहा है। तारीख तय होने पर इसकी जानकारी साझा की जाएगी।

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!