80 विधानसभा सीटों पर उतरेंगे करणी सेना समर्थित उम्मीदवार

भोपाल । प्रदेश की राजधानी में 8 जनवरी को महा आंदोलन कर सुर्खियों में आए करणी सेना परिवार संगठन ने आज चुनाव लडऩे का ऐलान कर दिया है। संगठन की 18 सूत्रीय मांगे दोनों प्रमुख राजनीतिक पार्टियों द्वारा नजरअंदाज किए जाने के बाद करणी सेना परिवार ने 80 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार उतारने की घोषणा कर दी। संगठन के प्रमुख जीवन सिंह शेरपुर ने भी जावरा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लडऩे का ऐलान किया है। जीवन सिंह शेरपुर ने कहा कि दोनों ही पार्टियों में कुछ ऐसे लोग हैं जो परिवारवाद को बढ़ावा दे रहे हैं और नए लोगों को राजनीति में आने से रोक रहे हैं। आंदोलन की लड़ाई से लोकतंत्र की लड़ाई में प्रवेश कर रहे हैं। जनता के बीच जाकर अपनी बात रखेंगे और चुनाव जीतेंगे।
गौरतलब है कि जावरा विधानसभा में बुलाए गए कार्यकर्ता सम्मेलन में बड़ी संख्या में सर्व समाज के कार्यकर्ता शामिल हुए। जीवन सिंह शेरपुर के समर्थन में जिला पंचायत उपाध्यक्ष केशु निनामा, तीन जिला पंचायत सदस्य, जावरा नगर परिषद के पार्षद सहित आसपास के गांव के सरपंच और जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए। कार्यकर्ता सम्मेलन में जीवन सिंह शेरपुर ने जावरा विधानसभा से निर्दलीय चुनाव लडऩे का ऐलान कर दिया है। जीवन सिंह 26 अक्टूबर को सुबह 8:00 बजे रैली के साथ नामांकन दाखिल करने जाएंगे। 8 जनवरी को भोपाल के जंबूरी मैदान में हुए महा आंदोलन के बाद भाजपा सरकार ने संगठन की 22 में से 18 सूत्रीय मांगे लिखित पत्र देकर मान ली थी लेकिन उन्हें पूरा नहीं किया गया। इसके बाद कांग्रेस ने भी अपने वचन पत्र में 18 सूत्रीय मांगों को शामिल करने का वादा करणी सेना परिवार से किया था। इसके बाद अब करणी सेना परिवार मध्य प्रदेश में दोनों राजनीतिक पार्टियों के समीकरण बिगाडऩे जा रही है। संगठन के प्रमुख जीवन सिंह शेरपुर आज कार्यकर्ता सम्मेलन के बाद जावरा से विधानसभा चुनाव लडऩे का ऐलान कर चुके है।
वहीं, मालवा, निमाड़ और ग्वालियर चंबल संभाग में वादा खिलाफी करने वाले दोनों पार्टी के नेताओं के खिलाफ अपने उम्मीदवार खड़े करने की तैयारी भी करणी सेना परिवार ने कर ली है। खासकर मालवा क्षेत्र की नीमच ,जावद ,मनासा, सीतामऊ, मंदसौर, जावरा, आलोट, बदनावर, बडऩगर, महिदपुर और नागदा जैसी सीटों पर करणी सेना परिवार राजनीतिक समीकरण बदलने की स्थिति में है। संगठन के यादवेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि रतलाम के जावरा में आज हुए कार्यकर्ता सम्मेलन में जावरा विधानसभा सीट से चुनाव लडऩे के साथ ही 67 विधानसभा सीटों के उम्मीदवारों के नाम तय कर लिए गए हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!