बीजेपी की पांचवी सूची पर कमलनाथ का तंज: कहा- अब स्पष्ट हो गया भाजपा नेतृत्वहीन होने के साथ साथ दिशाहीन भी हो चुकी है

भोपाल। मप्र विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने आज शनिवार को लंबे इन्तजार के बाद पांचवी सूची जारी कर दी। इस सूची में 92 सीटों की घोषणा की गई है, अब इस सूची के बाद भाजपा अब तक 228 सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। वहीं इस सूची पर पीसीसी चीफ कमलनाथ ने निशाना साधा है। उन्होंने ट्विट करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की पांचवी सूची ने स्पष्ट कर दिया है कि भाजपा नेतृत्वहीन होने के साथ ही दिशाहीन भी हो चुकी है। कमलनाथ ने कहा पार्टी ने उम्मीदवार नहीं उतारे हैं, बल्कि हार का ठीकरा फोड़ने के लिए कुछ पुराने और नए नाम सामने कर दिए हैं। अब न भाजपा के पास मुख्यमंत्री का चेहरा है और ना ही विधायकों का चेहरा।कमलनाथ ने कहा जनता के सामने 18 साल का कुशासन है और जनता उसे खारिज करने के लिए कमर कस चुकी है। इसके साथ ही मध्य प्रदेश में बहुत हद तक कांग्रेस और भाजपा दोनों के अधिकांश प्रत्याशी सामने आ चुके हैं। उन्होंने कहा कांग्रेस के एक-एक कार्यकर्ता को पूरी लगन और मेहनत से चुनावी समर में उतरना है और भाजपा की इस मन से हारी हुई टीम को औपचारिक रूप से ईवीएम के अंदर भी हरा देना है। जय कांग्रेस विजय कांग्रेस।

के.के मिश्रा ने भी साधा निशाना

भाजपा द्वारा आज जारी अंतिम सूची (दो नामों को छोड़) ने यह साबित कर दिया है कि जिन चेहरों की वजह से भाजपा सरकार 18 सालों तक बदनाम रही,उन्हें फिर टिकट देकर शीर्ष नेतृत्व ने उनके समक्ष किया “आत्म समर्पण”। उन्होंने कहा यानी अब यह स्पष्ट हो गया है कि “भ्रष्टाचार में माल के बंटवारे के 50% कमीशन में शीर्ष नेतृत्व का भी बराबरी का हिस्सा है।” बेभाव निपटने के लिए तैयार रहें।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!