भाजपा के उम्मीदवार इंदौर-3 से गोलू शुक्ला, बड़नगर से जितेंद्र पंडया, उज्जैन ग्रामीण से अनिल कालूहे़ड़ा पहली बार चुनावी मैदान में

भाजपा ने मालवा निमाड़ में कांग्रेस की तुलना में नए चेहरों को ज्यादा टिकट दिए। पांचवीं सूची में दस नए चेहरे नजर आए, उनमें भी दो नए चेहरे वे है जो पहले कांग्रेस के उम्मीदवार रह चुके है और अब भाजपा ने उन्हें उम्मीदवार बनाया। कांग्रेस ने मालवा निमाड़ में 15 से ज्यादा नए चेहरों को टिकट दिया है, उनमें इंदौर जिले में सबसे ज्यादा पांच नए चेहरे मैदान में है।

भाजपा की पांचवीं सूची में कालापीपल से घनश्याम चंद्रवंसी नया चेहरा है। वे खाती समाज से आते है और जातिगत समीकरणों को ध्यान में रखकर टिकट दिया गया।

बागली से विधायक पहाड़ सिंह कनौज का टिकट काटकर नए चेहरे मुरली भंवरा पर भरोसा जताया गया है। यह टिकट संघ कोटे के माना जा रहा है। भंवरा सरस्वती शिशु मंदिर का काम भी देख चुके है। खंडवा सीट से नया चेहरा कंचन तन्वे को भाजपा ने टिकट दिया है। वे खंडवा परिषद अध्यक्ष है। कंचन ने परिषद चुनाव बागी होकर लड़ा था,जीत के बाद उन्होंने भाजपा को समर्थन दे दिया था। पिछला विधानसभा चुनाव कांग्रेस के टिकट पर लड़ी छाया मोरे इस बार भाजपा उम्मीदवार है। इस लिहाज से भाजपा के लिए यह नया चेहरा है।

जोबट सीट से विशाल रावत भी पहले कांग्रेस से बगावत कर चुनाव लड़ चुके है। भाजपा ने पहली बार उन्हें टिकट दिया है। इसके अलावा भगवानपुरा से चंद्र सिंह वास्कले, मनावर से शिवराम कन्नौज, इंदौर तीन से गोलू शुक्ला, बड़नगर से जितेंद्र पंडया, उज्जैन ग्रामीण से अनिल कालूहे़ड़ा भी पहली बार चुनावी मैदान में उतरेंगे।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!