मध्य प्रदेश के लिए भाजपा ने जारी की 92 उम्मीदवारों की सूची,12 महिलाओं को दिया टिकट

भोपाल।  मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने अपनी पांचवीं लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 92 विधानसभा सीटों के लिए प्रत्याशी घोषित किए गए हैं। बीजेपी अब तक 228 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। अब केवल 2 विधानसभा गुना और विदिशा सीटों के लिए उम्मीदवार घोषित होने बाकि हैं।

बीजेपी की जारी पांचवी लिस्ट में मौजूदा 67 विधायकों में से 37 को फिर से मौका मिला है, जबकि 3 मंत्रियों समेत 29 विधायकों के टिकट काटे गए हैं। इंदौर-3 सीट से विजयवर्गीय के विधायक बेटे आकाश का टिकट काट दिया गया है। उनकी जगह राकेश शुक्ला को उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं, सिंधिया समर्थक मंत्री महेन्द्र सिंह सिसोदिया को फिर से गुना जिले की बमौरी विधानसभा सीट से मैदान में उतारा गया है।

तीन मंत्रियों के टिकट कटे 

बीजेपी ने 3 मंत्रियों के टिकट काट दिए हैं। मंत्री ओपीएस भदौरिया, यशोधरा राजे सिंधिया और गौरीशंकर बिसेन को इस बार मौका नहीं दिया गया है। गौरीशंकर बिसेन की जगह पार्टी ने उनकी बेटी मौसमी बिसेन को बालाघाट विधानसभा सीट से टिकट दिया गया है।

बता दें कि इससे पहले भाजपा पहली, दूसरी, तीसरी और चौथी सूची में कुल 136 (39 + 39 + 1 + 57) नामों का ऐलान कर चुकी है। 5वीं सूची के साथ ही बीजेपी अब तक 228 सीटों पर प्रत्याशी उतार चुकी है।

बीजेपी की पांचवी लिस्ट की बड़ी बातें

  • बीजेपी अब तक 228 सीटों पर प्रत्याशी उतार चुकी है। 
  • गुना और विदिशा सीट पर उम्मीदवारों की घोषणा नहीं। 
  • 3 मंत्री ओपीएस भदौरिया,यशोधरा राजे सिंधिया और गौरीशंकर बिसेन के नाम लिस्ट में नहीं। 
  • गौरीशंकर बिसेन की जगह उनकी बेटी मौसम बिसेन को टिकट दिया गया। 
  • मंत्री ओपीएस भदौरिया का टिकट कटा, पार्टी ने पुराने चेहरों पर ही भरोसा जताया। 
  • माया सिंह,नारायण कुशवाहा,जयंत मलैया,सीतासरन शर्मा,महेंद्र हार्डिया,अंतर आर्य को टिकट।
  •  जबलपुर उत्तर से नए चेहरे अभिलाष पांडे को टिकट मिला। 
  • भोपाल दक्षिण पश्चिम से नए चेहरे भगवानदास सबनानी को मिला टिकट। 
  • कांग्रेस से आए सचिन बिरला को मिला टिकट। 
  • जोबट से विधायक सुलोचना रावत के बेटे विशाल रावत को टिकट। 
  • जबलपुर 3 बार से विधायक नंदिनी मरावी का टिकट कटा। 
  • पूर्व मंत्री और मौजूदा विधायक पारस जैन का टिकट कटा। 
  • दूसरी लिस्ट में 12 महिलाओं को टिकट मिला। 
  • पंधाना से राम दांगोरे,खंडवा से देवेंद्र वर्मा का टिकट कटा। 
  • सिंगरौली जिले के मौजूदा तीनों विधायकों के टिकट कटे। 

ये है 12 महिला प्रत्याशी

1 माया सिंह..

2 उमा खटीक

3 प्रतिमा बागरी

4 राधा सिंह

5 संपतिया उइके

6 मौसम बिसेन

7 कंचन मुकेश

8 छाया मारे

9 मंजू राजेंद्र दादू

10 अर्चना चिटनिस

11 नीना विक्रम वर्मा

12 उषा ठाकुर

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!