सिंहदेव-शाह के बीच सियासी घमासानः गृहमंत्री के उल्टा लटका देने वाले बयान पर डिप्टी CM का हमला

रायपुर. छत्तीसगढ़ की सियासत में अब वार-पलटवार का दौर तेज हो गया है. भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दल के नेता एक-दूसरे पर जमकर बयानबाजी कर रहे हैं. राजनांदगांव के दौरे पर आए गृहमंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा था कि, घोटाला करने वालों को उल्टा लटका कर सुधार देंगे. वहीं शाह के इस बयान पर डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव का बयान सामने आया है. टीएस सिंहदेव ने कहा, देश में सबसे पहले ऑपरेशन लोटस की जांच होनी चाहिए. भड़काऊ भाषण पर चुनाव आयोग को संज्ञान लेना चाहिए.आगे टीएस सिंहदेव ने विधायकों टिकट की कटने पर कहा, जिन विधायकों को दोबारा मौका नहीं मिल पाया है. उनसे हम बात कर रहे हैं. कहीं कोई नाराजगी नहीं है. टिकट को लेकर दिल्ली में बैठक है. जल्द ही दूसरी सूची आएगी.बता दें कि, राजनांदगांव पर आए अमित शाह ने कहा कि यदि कोई खुशहाल है तो केवल गांधी परिवार खुशहाल है. वोट बैंक की राजनीति के लिए भुवनेश्वर साहू की हत्या करा दी. क्या आप चाहते हैं कि छत्तीसगढ़ क़ौमी दंगों का केंद्र बने? कांग्रेस यदि फिर चुनकर आती है तो इसी तुष्टिकरण की राजनीति करेगी. मैं कहता हूं बीजेपी सरकार ला दो तो हम पाई पाई उनसे वसूलेंगे और उल्टा लटकाकर ठीक कर देंगे.

  • सम्बंधित खबरे

    मौसम विभाग ने जताई संभावना,झमाझम बारिश से भीगेगा पूरा छत्तीसगढ़ अगले 5 दिन

    रायपुर. छत्तीसगढ़ में मानसून पूरी तरह से एक्टिव है. प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश हो रही है. अगले 5 दिनों तक अधिकतर क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और कुछ…

    छत्तीसगढ़-पहलगाम हमले में मारे गए दिनेश का अंतिम संस्कार:बेटे शौर्य ने दी मुखाग्नि, पत्नी बेहोश हुईं, पाकिस्तानी झंडे पर थूक रहे लोग

    जम्मू कश्मीर के पहलगाम में मारे गए छत्तीसगढ़ के कारोबारी दिनेश मिरानिया का रायपुर में अंतिम संस्कार किया गया। कारोबारी के बेटे शौर्य ने मुखाग्नि दी है। अंतिम यात्रा में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!